फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंकड़े दे रहे गवाही, सांसद निधि खर्च करने में प्रधानमंत्री मोदी से सीख लें सांसद

Mon, 28 May 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
pm modi varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी और दूसरी पार्टियों के सांसद सीख ले सकते हैं। चार साल में पीएम मोदी ने बतौर सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया। तीन साल में उन्होंने अपनी सांसद निधि का पैसा पानी के प्रबंधन, सुचारू बिजली आपूर्ति, बेहतर सड़कों और दिव्यांगों के कल्याण पर खर्च किया। पीएम के सांसद निधि के खाते में इस समय केवल पांच लाख रुपये हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 5
twitter - फोटो : twitter

चौथे साल की सासंद निधि की धनराशि अभी जारी नहीं हुई है। जल्द ही इसकी राशि खाते में आने की उम्मीद है।  प्रशासन की मानें तो पीएम मोदी ने अपनी सांसद निधि की धनराशि जलकल, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जल निगम, विद्युत विभाग, एलिम्को, नेडा और रेलवे को ही दी है। सांसद निधि से अब तक 221 कार्य संबंधित विभागों को दिए गए थे। इनमें से 173 कार्य पूरे हो चुके हैं। 46 कार्य प्रगति पर हैं और इनके जल्दी ही पूरे होने की उम्मीद है। सिर्फ दो कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
durgakund - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी की सांसद निधि से गांव की सड़कों का भी निर्माण कराया गया है। पीने के पानी की व्यवस्था के लिए हैंडपंप लगाए गए हैं। बिजली आपूर्ति सुधार के लिए काम कराया गया। यही नहीं, सोलर लैंप लगाए गए और रेलवे स्टेशन पर बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था कराई गई है। इसके अलावा दिव्यांगों को उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। 
 

4 of 5
varanasi - फोटो : self

अधिकारियों की मानें तो जो कार्य पूरे हो गए हैं और जो कार्य फिलहाल पूरे होने की ओर हैं, इनसे हुए बदलावों की तस्वीर 2019 के बाद दिखाई पड़ेगी। उनका कहना तो यहां तक है कि एक साल के बाद बनारस में बहुत कुछ ऐसा होगा, जिसकी केवल कल्पना की जा सकती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी
वित्तीय वर्ष 2015-16
प्राप्त धनराशि:          5 करोड़ 
कुल उपलब्ध धनराशि: 5.68 करोड़ 
अवशेष धनराशि: 24 लाख रुपये 

वित्तीय वर्ष 2016-17 
प्राप्त धनराशि:          5 करोड़ 
कुल उपलब्ध धनराशि 5.29 करोड़ 
अवशेष धनराशि: 5 लाख रुपये 

वित्तीय वर्ष 2017-18 
एक अप्रैल, 2018 को खाते में अवशेष धनराशि:  5 लाख रुपये 
इस वित्तीय वर्ष की धनराशि अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें