फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस का यह अस्पताल बना शादी का मंडप, पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने को बेटे ने रचाई शादी

Mon, 28 May 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं कि समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता है और ईश्वर के आगे किसी की नहीं चलती है। वाराणसी के एक अस्पताल में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां गम और तनाव के बीच एक जोड़ा हमेशा के लिए जिंदगी के अटूट बंधन में बंध गया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन

2 of 5
शादी

वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में शनिवार को  पुलिस की मौजूदगी में एक युवक ने युवती से शादी रचाई। इसके लिए अभी उसने लड़की के माथे में सिंदूर डाला उसके पिता ने दम तोड़ दिया। यह खबर शहर भर में चर्चा का विषय है। इस अनोखी शादी में पुलिस और डॉक्टर की नई छवि लोगों को देखने के लिए मिली। 
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रेमी युगल

गाजीपुर की रहने वाली युवती और मंडुआडीह में रहने वाले युवक के बीच पिछले तीन-चार सालों से आपस में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे के साथ कई बार मिल चुके थे और शादी की कसमें भी खाई थी। 
 

4 of 5
यूपी पुलिस

इस बीच लड़के के पिता की तबियत ठीक न होने की वजह से उसे मंडलीय अस्पताल के वार्ड नंबर एक में भर्ती कराया गया था। शनिवार को दोनों वार्ड में पहुंच गए। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वह भी अस्पताल पहुंच गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला

 दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। परिजनों के मुताबिक,  पिता भी बेटे की शादी देखने की अंतिम इच्छा थी, उसने जैसे ही सिंदूर लगाकर लड़की से शादी रचाई, पिता ने दम तोड़ दिया।  गमगीन माहौल के बीच परिवार वाले फूलचंद का शव लेकर गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें