फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने काशी को दी बड़ी सौगात: 150 करोड़ के गारमेंट फैक्टरी का किया लोकार्पण, हजारों को मिलेगा रोजगार

Sun, 25 Oct 2026 04:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में गारमेंट फैक्टरी का लोकार्पण किया। इससे पूर्वांचल के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। यह औद्योगिक इकाई करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से 7-8 एकड़ में बना है।
विज्ञापन
1 of 7
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : प्रशासन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया। उन्होंने मिर्जामुराद के खोचवां में अहमदाबाद गुजरात की कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का लोकार्पण किया। यह इकाई करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से 7-8 एकड़ में बना है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : प्रशासन
इस औद्योगिक संयंत्र से स्थानीय ही नहीं, पूर्वांचल के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है, जिनमें से 300 से अधिक की भर्ती हो चुकी है। इन महिलाओं को इकाई में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल कपड़ा और परिधान निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : प्रशासन
पूर्वांचल में अरविंद मिल्स का यह पहला बड़ा विनिर्माण संयंत्र है। यहां खेल परिधान, अंतर्वस्त्र आदि कपड़ों का उत्पादन होगा। इस प्लांट में जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे ब्रांड्स के उत्पाद बनेंगे।

4 of 7
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : प्रशासन
अरविंद मिल्स का कारोबार
अरविंद मिल्स सिर्फ कपड़ा बनाने वाली कंपनी नहीं है। यह धागे और कपड़े से लेकर तैयार वस्त्रों तक का कारोबार करती है। कंपनी औद्योगिक इस्तेमाल के विशेष वस्त्र भी बनाती है। इसकी शुरुआत 1931 में हुई थी और इसका मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में है। यह डेनिम, सूती व लिनेन के कपड़े, सादे कपड़े और सूट के लिए फैब्रिक उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन

5 of 7
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : प्रशासन
प्रधानमंत्री का संवाद और भविष्य की योजना
लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री ने मिल के पदाधिकारियों से कपड़ों और खादी सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने "अपना हुनर अपनी पहचान" के तहत कामगार महिलाओं से संवाद किया। 
विज्ञापन

6 of 7
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री ने उनके कार्यों और चुनौतियों के बारे में पूछा। उन्होंने अरविंद मिल्स द्वारा उत्पादित कपड़ों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहे। प्लांट के 2 और चरणों का निर्माण होगा, जिससे हजारों लोगों को अतिरिक्त रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें