एयर शो में सेना के विमान।
- फोटो : अमर उजाला
काशी एयर शो में राफेल से तेजस तक, लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों ने दिखाया दम
वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित एयर शो में भारतीय वायुसेना और नौसेना के विभिन्न विमानों और हेलीकॉप्टरों की क्षमता की झलक देखने को मिली। प्रदर्शन सूची में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, तेजस, मिग-29 और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान शामिल रहे। हेलीकॉप्टरों में अपाचे, चिनूक, प्रचंड हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर, एएलएच मार्क-III और मार्क-IV, चेतक, एमआई-17 वी5 और कामोव-31 शामिल थे।