PM Modi in Varansi: पीएम मोदी के स्वागत में काशीवासियों ने फूल बरसाए। पुलिस लाइन से होटल ताज तक पीएम मोदी का काफिला गुजरा तो लोग हर- हर महादेव का उद्घोष करते रहे।
PM Modi in Varansi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को 52वें दौरे पर काशी आए। इस दौरान एयरपोर्ट, पुलिस लाइन व ताज होटल में उनका भव्य स्वागत किया गया। जीएसटी में सुधार के बाद पहली बार पीएम काशी आए तो व्यापारियों से लेकर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिस सड़क मार्ग से पीएम का काफिला गुजरा वहां पहले से काशी की जनता स्वागत के लिए तैयार रही। पीएम के काफिले पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं। साथ ही तिरंगा व जीएसटी का बैनर लेकर लोग सड़क पर खड़े रहे। इस दौरान पीएम ने भी कार के अंदर से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। 20 तस्वीरों में देखें- पीएम के दौरे की झलकियां...
विज्ञापन
2 of 20
PM Modi in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेन्द्र मोदी के काशी आगमन पर गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाती युवती।
विज्ञापन
3 of 20
PM Modi in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेन्द्र मोदी के काशी आगमन पर बटुकों ने शंखनाद कर किया स्वागत।