अपनी सरकार के 8 साल और प्रदेश की योगी-2 सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद गुरुवार को पहली बार वाराणसी पहुंचे। करीब चार घंटे के प्रवास के दौरान उन्होंने तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
अपनी सरकार के 8 साल और प्रदेश की योगी-2 सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद गुरुवार को पहली बार वाराणसी पहुंचे। करीब चार घंटे के प्रवास के दौरान उन्होंने तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले एलटी कॉलेज परिसर में अक्षय पात्र के मेगा किचन का शुभारंभ किया। यहीं सरकारी स्कूल के बच्चों संग संवाद किया और उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने अखिल भारतीय शिक्षा समागम में देशभर के शिक्षाविदों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मूल मकसद शिक्षा को संकुचित सोच के दायरों से बाहर निकालना और उसे 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना है। सबसे अंत में प्रधानमंत्री सिगरा स्टेडियम पहुंचे। यहां वाराणसी के विकास से जुड़ी 1774 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शार्टकट से कुछ नेताओं का भला हो सकता है, मगर इससे देश और जनता का भला नहीं हो सकता। नीचे की स्लाइड्स में देखें
विज्ञापन
2 of 12
पीएम मोदी अक्षय पात्र के मेगा किचन का किया शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी आगमन के बाद पीएम मोदी सबसे पहले एलटी कॉलेज परिसर पहुंचे। अक्षय पात्र के मेगा किचन पहुंचे और केंद्रीयकृत रसोई का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने किचन में लगे अत्याधुनिक मशीनों का भी निरीक्षण किया। अक्षय पात्र एक स्वयंसेवी संस्था है जो उत्तर प्रदेश सहित देश के 12 राज्यों में बच्चों को मिड डे मील उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
3 of 12
बच्चों के साथ पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बच्चों के प्रति लगाव किसी से छिपा नहीं है। कार्यक्रम कोई भी हो, बच्चे दिख जाएं तो प्रधानमंत्री उन्हें दुलारना नहीं भूलते। कुछ ऐसा ही नजारा काशी दौरे पर बृहस्पतिवार को एलटी कॉलेज स्थित अक्षयपात्र फाउंडेशन के केंद्रीयकृत किचन के लोकार्पण पर देखने को मिला। बच्चों को देख प्रधानमंत्री अपना प्रोटोकॉल तोड़कर बच्चों के पास जाकर बैठ गए और उनसे खूब बातें कीं।
4 of 12
बच्चों के साथ पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
एसपीजी ने कुछ कहना चाहा तो पीएम ने उन्हें इशारे से ही रोक दिया। अपने बीच देश के प्रधानमंत्री को पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान पीएम ने बच्चों से हमेशा लक्ष्य के प्रति डटे रहने का संदेश दिया। लगभग 20 मिनट में दस से अधिक बच्चों से प्रधानमंत्री रूबरू हुए।
विज्ञापन
5 of 12
शिक्षा समागम में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
एलटी कॉलेज परिसर से पीएम मोदी रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर पहुंचे और तीन दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया। देशभर के शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मुख्य आधार शिक्षा को संकुचित सोच के दायरे से बाहर निकालना और उसे 21वीं सदी के विचारों से जोड़ना है।
विज्ञापन
6 of 12
शिक्षा समागम में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में मेधा की कभी कमी नहीं रही। लेकिन दुर्भाग्य से हमें ऐसी व्यवस्था बनाकर दी गई थी, जिसमें पढ़ाई का मतलब नौकरी ही माना गया। आजादी के बाद शिक्षा नीति में थोड़ा बहुत बदलाव हुआ, लेकिन बहुत बड़ा बदलाव रह गया था। अंग्रेजों की बनाई व्यवस्था कभी भी भारत के मूल स्वभाव का हिस्सा नहीं थी और न हो सकती है।
विज्ञापन
7 of 12
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
सिगरा स्टेडियम में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब दूरगामी प्लानिंग होती है तो नतीजे भी निकलते हैं। उन्होंने वर्ष 2014 का जिक्र करते हुए कहा कि बाहर से आए लोग सवाल करते थे। यहां इतना कुछ अव्यवस्थित है, कैसे ठीक होगा। यहां सुधार की गुंजाइश से साफ था कि दशकों से यहां काम ही नहीं हुआ है।
8 of 12
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने काशीवासियों की तारीफ करते हुए कहा, उस समय बनारस के लोगों ने सही रास्ता चुना और लोगों ने दो टूका कहा भी कि काम ऐसे हो जो वर्तमान को ठीक करे ही भविष्य को भी कई दशक तक लाभ पहुंचाए।
9 of 12
वाराणसी में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अंदाज में मंच से जनता से सीधा संवाद किया और मां गंगा की सफाई का वचन भी लिया। उन्होंने पूछा कि हमारी काशी साफ रहेगी न? मां गंगा को स्वच्छ रखेंगे न? गंगा में गंदगी नहीं फैलाने देंगे न? जनता ने दोनों हाथ उठाकर सभी प्रश्नों का जवाब हां में दिया।
10 of 12
पीएम मोदी की सभा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि काशी को हम सभी को मिलकर बचाना है। स्वच्छता का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर काशी को स्वच्छ रखना है। पीएम ने कहा कि सावन में दुनिया भर से श्रद्धालु यहां आएंगे, ऐसे में उनकी सेवा से काशी दुनिया को संदेश दे। उन्होंने सावन में सेवा का संकल्प भी दिलाया।
11 of 12
वाराणसी में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
सिगरा स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत कर कहा कि काशी में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। यह श्रृंखला अनवरत जारी है। काशी के इतिहास में बीते पांच वर्ष का कार्यकाल काफी महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान नई काशी के रूप में दुनिया में इसकी पहचान बनी है।
शिक्षाविदों से मुलाकात करते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के बाद शायद ही ऐसा कोई दिन रहा हो, जब प्रतिदिन एक से छह लाख के बीच भक्त न आए हो और बाबा का दर्शन न किया हो। कहा कि पीएम के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल के आठ वर्ष पूरे किए हैं।