प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल के दो दिवसीय दौरे के बाद रविवार को वापस लौटे गए। दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके अलावा पीएम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सलाह दी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
काशी प्रवास के पहले दिन पीएम ने शनिवार रात शहर भ्रमण किया। इसके बाद देर रात में सीएम योगी से कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। सीएम ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री की इच्छा से अवगत कराया।
विज्ञापन
3 of 8
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि काशी को देश का आदर्श शहर बनाने की दिशा में काम करना है। उन्होंने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए अधिकारियों से कार्ययोजना मांगी है। इसमें योजनाओं परियोजनाओं से अलग काशी की सुंदरता को बढ़ाने पर काम किया जाएगा।
4 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि बनारस के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी को देश का आदर्श शहर बनाना चाहते हैं। शहर में कराए गए वाल पेंटिंग भी प्रधानमंत्री को पसंद आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात सर्किट हाउस पर अधिकारियों के साथ काशी के विकास पर चर्चा की और बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को मेहनत करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
5 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विकास कार्यो के अलावा शहर को सुंदर बनाने के लिए होने वाले प्रयास पर कार्ययोजना मांगी है। अधिकारियों को शहर में वाल पेंटिंग, फुटपाथ और डिवाइडर का निर्माण, जगह-जगह डस्टबीन रखवाने और कूड़ा निष्पादन करने के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। वाराणसी में साफ सफाई को लेकर मुख्यमंत्री ने संतोष जताया और इसे बेहतर बनाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
6 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देशों को मुख्यमंत्री ने अवगत कराया है। काशी के विकास को लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
7 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उधर, आमतौर पर जाम और अव्यवस्था झेलने वाले वाराणसी में शनिवार का नजारा बिल्कुल अलग रहा। इससे एक बात साफ है कि प्रशासनिक मशीनरी यदि इच्छाशक्ति दिखाए तो यहां की व्यवस्था बदल सकती है।