फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में मोदी और मैक्रों, जल-थल-नभ तक अभेद्य किलेबंदी, सुरक्षा में लगेंगे इतने हजार जवान

Mon, 12 Mar 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
फ्रांसीसी सुरक्षा दल - फोटो : अमर उजाला
बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सुरक्षा में कोई कसर न रह जाए। इसलिए दोनों नेताओं की सुरक्षा के मद्देनजर जल थल नभ से अभेद्य किलेबंदी की जाएगी। जिसके लिए लगभग 12 हजार जवान तैनात किए जाएंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रिहर्सल करता सेना का हेलिकाप्टर - फोटो : अमर उजाला
मोदी और मैक्रों की सुरक्षा को देखते हुए रविवार रात से ही एयरपोर्ट के अंदर चारों तरफ सीआईएसएफ के जवान और बाहर पुलिस तैनात रहेगी। इसी तरह रविवार रात से ही डीरेका खेल मैदान, घाट और गंगा भी पुलिस, पीएसी और सीपीएमएफ की निगरानी में होंगे। दोनों राजनेताओं की सुरक्षा के दृष्टिगत गंगा में जल पुलिस, बाढ़ राहत पीएसी दल और 11 एनडीआरएफ के जवानों के अलावा नौसेना के प्रशिक्षित गोताखोर अत्याधुनिक उपकरणों के साथ तैनात रहेंगे। इसी तरह से बाबतपुर एयरपोर्ट और अन्य सभी हेलीपैड वायु सेना की निगरानी में रहेंगे जबकि थल सेना को एलर्ट मोड पर रहने के लिए नई दिल्ली के स्तर से निर्देश दिए गए हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
Modi-Macron, India-France
दोनों राजनेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी, फ्रांस का सिक्योरिटी ग्रुप फॉर द प्रेसिडेंसी ऑफ द रिपब्लिक (जीएसपीआर), एनएसजी, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड और केंद्रीय खुफिया इकाइयों के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था में 46 पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 50 एएसपी, 87 डिप्टी एसपी, 90 इंस्पेक्टर, 950 एसआई, 6000 कांस्टेबल, 150 महिला एसआई, 450 महिला कांस्टेबल, 500 होमगार्ड, 20 कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, 18 कंपनी पीएसी, दो कंपनी पीएसी बाढ़ राहत दल और 11 एनडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे।

 

4 of 6
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीरेका स्थित कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छोटी-छोटी कमियां दूर की जा रही हैं। केंद्रीय खेल मैदान में तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। इनकी सुरक्षा एयरफोर्स के साथ स्थानीय पुलिस कर रही है। खेल मैदान, डीरेका इंटर कॉलेज मैदान (कार्यक्रम स्थल) और सूर्य सरोवर तीनों को सील कर दिया गया है। 200 बाई 200 का वाटर और फायर प्रूफ पंडाल बन कर तैयार है। यहां 10 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
इमैनुएल मैक्रों - फोटो : Magic Paris
सोमवार को हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हवाई अड्डे पर कुछ समय रुकना हुआ तो उनको पुराने टर्मिनल भवन के वीआईपी लाउंज में ठहराया जाएगा। पुराने टर्मिनल भवन में केवल प्रधानमंत्री व फ्रांस के राष्ट्रपति ही रहेंगे। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, स्थानीय मंत्री व सांसद मुख्य टर्मिनल भवन के वीआईपी लाउंज में रहेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
french president - फोटो : self
इमैनुएल मॅक्रों और पीएम नरेंद्र मोदी के 12 मार्च के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला शनिवार को पूर दिन तैयारियों में जुटा रहा। कलेक्ट्रेट में छुट्टी के दिन भी सभी कार्यालय खुले रहे। एडीएम सिटी कार्यालय में पूरे दिन कर्मचारियों का पास बनाने का काम चलता रहा। विभिन्न योजनाओं के साढ़े ग्यारह लाभार्थियों के पुलिस वेरीफिकेशन काम भी शुरू कर दिया है। बिना पुलिस वेरीफिकेशन के कोई भी कर्मचारी या लाभार्थी पीएम के कार्यक्रम में नहीं जा पाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें