फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अभिनंदन' की वतन वापसी पर झूमा देश, महिलाओं ने गाया 'जुग-जुग जिया मोर ललनवा...', देखें तस्वीरें

Sat, 02 Mar 2019 05:10 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 12
abhinandan - फोटो : amar ujala
भारत के वायुवीर विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल वतन वापसी की खुशी में शहर से गांवों में रात तक जश्न मनाया गया। काशी के लोगों ने भी अभिनंदन का दिल से स्वागत किया। खुशी में पटाखे जलाए गए मिठाइयां भी बांटी गईं। अभिनंदन का अभिनंदन करने के लिए हर कोई बेताब था। इंतजार की घड़ी खत्म होने पर लोग जोश से भर गए और जगह-जगह भारत माता की जय और वंदेमातरम का उद्घोष किया गया। इससे पहले मंदिरों से लेकर शहर की शिया मस्जिदों में अभिनंदन की सेहत और सलामती के लिए दुआएं मांगी गईं। मां गंगा की विशेष आरती भी की गई। देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 12
abhinandan - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। अभिनंदन की स्वदेश वापसी के इंतजार में कार्यालय देर रात तक खुला रहा। विधान परिषद सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता भारत के झंडे, मिठाई एवं ढोल नगाड़े के साथ सड़कों पर खुशी का इजहार किया। आचार्य ने कहा अभिनंदन का 60 घंटे में स्वदेश लौटना प्रधानमंत्री के नेतृत्व, इच्छाशक्ति एवं कुशल कूटनीति का नतीजा है। 
 
विज्ञापन

3 of 12
abhinandan - फोटो : amar ujala
इस बीच जुमे की नमाज के बाद शिया मस्जिदों में विंग कमांडर की सलामती के लिए रब के आगे हाथ उठाए और मुल्क की खुशहाली और तरक्की के लिए एक स्वर में दुआख्वानी की। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि हमारे नबी फरमाते थे कि वतन से मोहब्बत करना ईमान की निशानी है। हर सच्चा मुसलमान अपने मजहब से मोहब्बत करना इबादत समझता है। इसी क्रम में तेलियानाला स्थित प्रो. बदरूल हसन के निवास पर दुआख्वानी और मजलिस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जेएनयू के प्रो. ऐरूल हसन ने किया था।  
 

4 of 12
abhinandan - फोटो : amar ujala
उधर, स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन की ओर से महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। संस्था की अध्यक्ष सरिता त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपने देश की सेना पर गर्व है। सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने कहा कि विंग कमांडर की वापसी का स्वागत समारोह मनाया जाएगा। चौबेपुर के मुनारी बाजार में डीजे की वीर रस की धुनों पर युवक अबीर-गुलाल संग थिरके। विजय जुलूस निकाल कर पूरे कस्बे में खुशी जाहिर की। शहीद विशाल पांडेय व शहीद रमेश यादव को श्रद्धांजलि दी गई। 
 
विज्ञापन

5 of 12
abhinandan - फोटो : amar ujala
राजातालाब के पनियरा गांव में महिलाओं ने इसे अभिनंदन का दूसरा जन्म मानकर सोहर गाए 'जुग-जुग जीया मोर ललनवा'और सेठौरा भी बांटे। काशी सेवा समिति की ओर से भीमचंडी में पटाखे छोड़ गए। भीम चंडी में ही भाजपा के जिला मंत्री राजेश भर ने खुशी जाहिर की। कछवारोड बाजार में पटाखे छोड़े गए।
 
विज्ञापन

6 of 12
abhinandan - फोटो : amar ujala
मिर्जापुर में अधिवक्ताओं ने पायलेट अभिनंदन के भारत वापसी पर खुशी जताई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इसे भारत की सबसे बड़ी जीत बताते हुए एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही अभिनंदन के जज्बे को सलाम किया कि पाकिस्तान में भी वो सीना तान के खड़े रहें। 
 
विज्ञापन

7 of 12
abhinandan - फोटो : amar ujala
वहीं, बलिया में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन के स्वदेश वापसी की खुशी में समाजसेवी संस्था छात्र सहायता समिति ने पर्यावरण संकल्प एवं महापौधरोपण अभियान के तहत शुक्रवार को श्री मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। साथ ही सपा नेता नागेंद्र सिंह टप्पू ने कहा कि जिस तरीके से केंद्र सरकार विंग कमांडर अभिनंदन को देश में वापस लाने में कामयाब हुई, उसी प्रकार पाकिस्तान के जेल में बंद कुलभूषण जाधव की रिहाई के लिए भी प्रयास करना चाहिए। 
 

8 of 12
abhinandan - फोटो : amar ujala
जौनपुर में भी अभिनंदन वर्धमान की वतन वापसी को लेकर शहर में जश्न की तैयारी की गई। मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने अभिनंदन की रिहाई पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। साथ ही कहा कि हमने आज जुमे की नमाज में देश के सभी सैनिकों की सलामती और पाकिस्तान को सबक सीखाने की भी दुआ की।

9 of 12
abhinandan - फोटो : amar ujala
आजमगढ़ में मिशन कालेज ऑफ नर्सिंग के प्रांगण में शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान से वापस आने की खुशी में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। डॉ. अशोक सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि कुशल नेतृत्व के कारण पाकिस्तान को झुकना पड़ा और वह मजबूर होकर हमार विंग कमांडर को वापस कर दिया।

10 of 12
abhinandan - फोटो : amar ujala
गाजीपुर में भी अभिनंदन की रिहाई पर जिले में जश्न मनाने की तैयारी की गई। कई स्थानों पर संगठनों ने उनकी वतन वापसी की खबर सुनते ही पटाखे फोड़ने और मिठाई बांटने लगे। जैसे-जैसे पायलट की रिहाई में विलंब हो रहा था, लोगों की धड़कनें बढ़ती जा रहीं थीं।

11 of 12
abhinandan - फोटो : amar ujala
भदोही में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी के बाद शुक्रवार शाम को जिले में खूब जश्न मना। पाकिस्तान के कब्जे से छूटे पायलट की झलक देखने के लिए देर शाम तक टीवी से चिपके रहे लोग वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंपे जाने की खबर मात्र से जश्न में डूब गए। जगह-जगह मिठाइयां बांटीं गईं और पटाखे फोड़े गए। चंदौली में लोग घरों से सुबह से ही अभिनंदन वर्धमान की खबर के लिए टीवी स्क्रीन के सामने डटे रहे। दूसरी तरफ युवाओं ने अभिनंदन की रिहाई और पाकिस्तान के झुकने की खुशी में जुलूस निकाला। 
विज्ञापन

12 of 12
abhinandan - फोटो : amar ujala
सोनभद्र में डॉ अंबेडकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डिगुलगंज में शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन के भारत वापसी पर हर्ष जताया गया। विद्यालय के अध्यक्ष राममूर्ति यादव ने कहा कि भारत के सपूत अभिनंदन ने पाकिस्तानी वायु सेना के एफ-16 विमान को जहां मारकर गिरा दिया वहीं अपने मिग-21 विमान के दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद पाकिस्तान की सरहद में पहुंचने के बाद भी अपने साहस का परिचय देते हुए जरूरी कागजात को नष्ट कर दिया था। यह दर्शाता है कि भारतीय सेना का जवान किसी भी परिस्थितियों से घबराते नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें