फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: चित्रों में देखें मनोहारी काशी यात्रा, पुष्पाराज... साॅन्ग पर थिरके युवा; रैंप वॉक से थम गईं धड़कनें

Sat, 08 Mar 2025 03:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईआईटी बीएचयू में आयोजित काशी यात्रा कार्यक्रम में युवाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। सिंगर नकाश अजीज के गानों पर खूब हो-हल्ला हुआ। एक से बढ़कर एक डांस की भी प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन
1 of 12
काशी यात्रा में सिंगर नकाश अजीज ने बांधा समां। - फोटो : रोहित सोनकर
Kashi Yatra IIT BHU: आईआईटी-बीएचयू में काशीयात्रा के पहले दिन गोरखपुर से लेकर जमैका तक के माॅडलों ने रैंप वॉक का अपना जलवा बिखेरा। 15 घंटे तक चले उत्सव से पूरा कैंपस सराबोर नजर आया।

विज्ञापन

2 of 12
मंच पर हो रहे आयोजन के बीच धमाल मचाते युवा। - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के मशहूर गायक नकाश अज़ीज़ ने पुष्पा-पुष्पा...पुष्पराज और जुगनी हो पटाखा गुड्डी का फ्यूजन सुनाकर 5000 से ज्यादा ऑडियंस को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

3 of 12
नुक्कड़ नाटक में किया भावपूर्ण मंचन। - फोटो : अमर उजाला
नकाश ने जब पुष्पा गाने पर सुर छेड़ा तो पूरा एडीवी ग्राउंड पर झुकेगा नहीं.... के डॉयलॉग से गूंजने लगा। इसके अलावा जबरा फैन, साड़ी के फॉल सा और गंदी बात गाकर युवाओं के दिल को जीत लिया।

4 of 12
नाटक मंचन करते युवा कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को काशीयात्रा में फेमस सिंगर जुबिन नौटियॉल की प्रस्तुति खास होगी। एडीवी ग्राउंड पर शाम को 7 बजे से शो शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 12
इस नृत्य ने सभी को किया अंचभित। - फोटो : अमर उजाला
काशीयात्रा में सांइस-बिज क्विज, इंग्लिश क्रिएटिव राइटिंग, फैशन शो, सोलो क्लासिकल डांस, लाइव स्केचिंग, हुल्लड़-नाटक, अस्मिता मोनोएक्ट और सुर प्रिलिम्स समेत 20 इवेंट में 1000 से ज्यादा कलाकारों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

6 of 12
कथक और अन्य नृत्य से मंत्रमुग्ध हुए छात्र। - फोटो : अमर उजाला
30 छात्राओं और 50 प्रतिभागियों ने मिस्टर और मिस केवाई के लिए रैंप वॉक कर अपने ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल का जलवा दिखाया। इसमें वाराणसी सहित गोरखपुर, पंजाब, महाराष्ट्र से लेकर जमैका के भी मॉडलों ने अपने अंदाज से ऑडियंस को दीवाना बना लिया। 
विज्ञापन

7 of 12
छात्रा के डांस ने बांधा समां। - फोटो : अमर उजाला
जमैका के मॉडल अपने पारंपरिक जमैकन परिधान में छड़ी लेकर रैंप पर चला। छात्राओं ने खुद से ही बनाए परिधान को पहनकर कैट वॉक किया।

8 of 12
छात्राओं ने एक से बढ़कर एक डांस किए प्रस्तुत। - फोटो : अमर उजाला
इसमें वेस्टर्न ड्रेस के अलावा पारंपरिक परिधान में मराठी स्टाइल की साड़ियां और सिल्क बनारसी परिधान पहनकर अपने खूबसूरत लुक, ओपन माइंड और बोल्ड अंदाज से परिचय कराया। 

9 of 12
रैंप वाॅक कर सबको किया आकर्षित। - फोटो : अमर उजाला
30 में से 15 छात्राएं फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं। मिस केवाई और मिस्टर केवाई में 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 20 प्रतिभागियों ने फाइनल में जगह बनाया। इसमें एक विदेशी नागरिक भी हाथ में छड़ी लेकर रैंप पर वॉक किया।

सिर पर थाली और लोटा लेकर राजस्थानी डांस

10 of 12
रैंप वाॅक में छात्राओं ने दिखाया हुनर। - फोटो : अमर उजाला
राजपुताना ग्राउंड सिर पर थाली और उसके ऊपर दो लोटे रखकर राजस्थानी नृत्य ने दर्शकों को खूब लुभाया। अपने ही रंग में मुझको रंग दे गाने पर सोलो डांस ने खूब रिझाया।

11 of 12
इस नृत्य ने सभी को किया अंचभित। - फोटो : अमर उजाला
बैकग्राउंड में न्यू विश्वनाथ मंदिर भी अच्छा अनुभव करा रहा था। भरतनाट्यम की प्रस्तुति करते हुए छात्रा ने रिंग का हैरतअंगेज करतब भी दिखाया। 



नटराज में डुएट डांस कर सामाजिक संदेश दिया गया। बास्केटबॉल कोर्ट पर हुल्लड़ और सुपर कंप्यूटर केंद्र के बाहर आलसी और स्ट्रेस को लेकर नुक्कड़ नाटक किया गया।
विज्ञापन

12 of 12
काशी यात्रा में सिंगर नकाश अजीज के गानों पर थिरके युवा। - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता भवन सभागार में 30 छात्र और छात्राओं ने लाइव स्केच किया। वहीं अलग-अलग कई हॉल में संवाद और भाषण का कार्यक्रम हुआ। फूड क्विज, रैपिड-फायर राउंड ने दर्शकों को रोमांचित किया। कहानियों के प्रेमियों के लिए किस्सागोई का आयोजन किया गया, जबकि रज़्मताज़ में हाई-वोल्टेज डांस परफॉर्मेंस ने समां बांध दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें