बंगाल से इस बार नहीं आए कारीगर
कोषाध्यक्ष संजय मुखर्जी ने बताया कि बनारस में जितने अच्छे और बड़े मूर्तिकार हैं, उन्हें कोरोना संक्रमण के कारण आर्डर नहीं मिला था। अब इतना कम समय है कि प्रतिमाओं की उपलब्धता पर संशय बना हुआ है। एक मूर्ति बनने में 10 से 12 दिन लगते हैं। पंडाल और प्रतिमा के कारीगर भी बंगाल से आते हैं। इस बार वह आए नहीं, इसलिए भी परेशानी हो रही है।