फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से दीनदयाल हस्तकला संकुल में बहार आ गई है। सोमवार को हुए दौरे के अगले दिन मंगलवार तीन हजार से अधिक लोग संकुल पहुंचे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
hastkala sankul
- फोटो : अमर उजाला
संकुल के लोकार्पण के बाद से यह पहला मौका रहा, जब इतनी बड़ी संख्या में संकुल का नजारा देखने के लिए दिलचस्पी दिखी। मंगलवार सुबह दस बजे से ही लोग संकुल पहुंचने शुरू हो गए और फिर दोपहर बाद तक तांता लगा रहा। कई विदेशी सैलानियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने शिल्प संग्रहालय देखा और फिर शिल्पोत्सव में खरीदारी की।
विज्ञापन
3 of 5
hastkala sankul
- फोटो : अमर उजाला
संकुल के भव्य गेट और परिसर के साथ संग्रहालय तक जगह-जगह लोगों ने सेल्फी के रूप में अपनी यादें संजोई। पीएम के दौरे के बाद से हस्तकला संकुल के प्रति आम जन और सैलानियों की बढ़ी उत्सुकता से वस्त्र मंत्रालय के उच्चाधिकारी उत्साहित हैं।
4 of 5
hastkala sankul
- फोटो : अमर उजाला
संकुल में लोगों की आवाजाही बढ़ाने के लिए साल भर से चल रहे प्रयास अब तक रंग नहीं ला पाए थे लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से हुई ब्रांडिंग ने कमाल कर दिया। दोनों राजनेताओं ने संकुल में 40 मिनट से ज्यादा समय गुजारा था।
परिसर के भव्य नजारों के साथ भगवान बुद्ध, कबीर दास की विशालकाय मूर्तियों, म्यूरल आर्ट के साथ लोग सेल्फी लेते और सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे। सबसे अधिक भीड़ शिल्प संग्रहालय और शिल्पोत्सव में दिखी। अपने हस्तशिल्प उत्पादों का स्टाल लगाने वाले शिल्पियों, बुनकरों की तो जैसे मुराद पूरी हो गई। दिन भर खरीदारी के लिए स्टालों पर भीड़ लगी रही।