25 नवंबर को अयोध्या में होने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर विहिप कार्यकर्ताओं की तरफ से मंगलवार को यूपी के मिर्जापुर में निकाले गए जुलूस के दौरान दो समुदायों में विवाद हो गया। मारपीट और जमकर पथराव हुआ। अफरातफरी मचने से दुकानें बंद हो गईं। बवाल से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे तक हुए पथराव के दौरान पूरे सड़क पर सन्नाटा पसर गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं का देर रात तक धरना जारी रहा। क्षेत्र में तनाव बरकरार है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बुधवार को बंदी की घोषणा की गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 13
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
विहिप की शोभायात्रा के दौरान मंगलवार की शाम कटरा कोतवाली क्षेत्र के गुलहट्टी चौराहे (मुकेरी बाजार) पर झंडे में फंसकर दूसरे समुदाय की झालर और रॉड उखड़ने पर मारपीट और जमकर पथराव हुआ। अफरातफरी मचने से दुकानें बंद हो गईं। सूचना पर डीएम और छह थानों की पुलिस, पीएसी पहुंच गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विहिप का देर रात तक धरना जारी रहा। विहिप कार्यकर्ता की ओर से आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
3 of 13
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में रथ भी शामिल था। इसे संगमोहाल से तेलियागंज, गिरधर का चौराहा होते मुकेरी बाजार, गणेशगंज होकर संगमोहाल जाना था। शोभायात्रा के मुकेरी बाजार पहुंचने पर रैली के झंडे में फंसकर दूसरे समुदाय की ओर से सजाए गए झालर और रॉड उखड़ने लगे। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने झंडा नीचे करने को कहा, लेकिन नहीं करने पर विवाद हो गया।
4 of 13
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मामला बढ़ने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा में आगे चल रहे हनुमान का रूप धरे व्यक्ति की पिटाई कर दी। बीच बचाव में आए वहीं के संजय की पिटाई कर घायल कर दिया। शोभायात्रा इमलहा मोहल्ला पहुंचने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई और दोनों पक्ष पथराव करने लगे। सूचना पर फोर्स पहुंच गई। डीएम अनुराग पटेल और एसपी शालिनी ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन
5 of 13
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
मुकेरी बाजार इमलहा में मंगलवार की शाम विहिप के जुलूस के दौरान हुए बवाल से पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। पथराव के दौरान मोहल्ले के लोग अपनी-अपनी दुकानें बंदकर घरों में छिप गए। करीब एक घंटे तक हुए पथराव के दौरान पूरे सड़क पर सन्नाटा पसर गया। पानदरीबा, गनेशगंज, मुुकेरी बाजार, गुरहटटी चौराहा, धुंधी कटरा, इमरती रोड, मकरी खोह आदि इलाके में सन्नाटा छाया रहा। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। घटना के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के अलावा एक दर्जन थाने की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
6 of 13
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
बवाल के बाद शाम करीब सात बजे घटना स्थल पर पहुंची एसपी शालिनी को देखते ही विहिप कार्यकर्ता नाराज हो गए। उनका घेराव करते हुए कहा कि यहां पथराव हो रहा था लेकिन सूचना देने के बावजूद पुलिस समय से नहीं पहुंची। लोगों ने कहा कि जिन लोगों ने हनुमान जी पर हमला बोला है, उन्हें तत्काल गिरफ्तार करें नहीं तो कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। एसपी ने कहा कि कानून तोड़ने वाले किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जो लोग भी इस मामले में दोषी है उनके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
7 of 13
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
उधर, शाम लगभग सात बजे बवाल शांत होने के बाद एक बार फिर विहिप कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए दूसरे समुदाय द्वारा लगाए गए झालर व ट्यूब लाइट को तोड़ने फोड़ने लगे। यह देख पुलिस अधीक्षक ने कड़ी नाराजगी जताई और फोर्स से वहां तोड़फोड़ कर रहे लोगों को भगाने का निर्देश दिया। कार्यकर्ता देर रात तक शोर शराबा करते रहे।
8 of 13
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
विहिप कार्यकर्ताओं की मांग पर एसपी शालिनी फोर्स के साथ जैसे ही इमलहा मोहल्ले की गली में लोगों से बातचीत करने के लिए जाने लगी, वैसे ही लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इससे एसपी लौट आई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बवाल किया है, उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है।
9 of 13
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
नगर के मकरी खोह में कई बार जुलूस के दौरान बवाल हो चुका है। पथराव भी हुआ है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन तथा खुफिया विभाग को थी, लेकिन खुफिया विभाग इस मामले में सुस्त रहा। जिससे जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को इसका अंदाजा नहीं रहा और घटना घट गई।
10 of 13
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डीएम और एसपी को फोनकर मुकेरी बाजार में हुए बवाल की पूरी जानकारी ली गई है। जो भी इस मामले में दोषी हो उसके विरुद्घ तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा। जिससे आगे किसी तरह का बवाल नहीं हो।
11 of 13
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
विहिप के जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ला साजिश के तहत शोभायात्रा पर पथराव किया गया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बुधवार को नगर में किसी भी प्रकार के जुलूस पर पाबंदी की मांग की गई है। मिर्जापुर बंद का आह्वान किया गया है।
12 of 13
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय ने कहा कि शोभायात्रा में शामिल लोगों के झंडे में फंस कर ट्यूबलाइट टूट गई, जिसके बाद विवाद हो गया। दोनों पक्ष एक-दूूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। अब तक कोई भी घायल व्यक्ति सामने नहीं आया है।
एसपी शालिनी ने कहा कि घटना में दो लोगों का नाम सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एहतियात के तौर पर मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। -