आजमगढ़ में ऐसी घटना घटी जिसे सुनकर किसी को अजीब लग सकता है। यहां पर एक बुर्जुग की हरकत के कारण उसकी पत्नी को गांव का कोई सदस्य कंधा देने को तैयार नहीं हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
cremation
मेहनजापुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव की रहने वाली एक 75 वर्षीय महिला की तबियत खराब हो गई। महिला को गांव के चार से पांच युवक अपनी गाड़ी में ले डॉक्टर के पास ले गए।
विज्ञापन
3 of 5
cremation
जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होने पर उसके पति ने अपने पट्टीदार सहित उन मददगार युवकों पर आरोप लगा दिया कि इन लोगों उसकी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
4 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
बुर्जुग ने घटना के संबंध में थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही। उधर पति के इस हरकत के कारण गांव में वृद्धा की लाश को कंधा देने वाला कोई नहीं मिला।
बाद में बुर्जुग ने पांच-पांच सौ रुपये मजदूरी और एक-एक बोतल शराब पर चार मूसहरों से कंधा दिलाकर अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार किया। इस घटना की पूरे क्षेत्र में जोरों की चर्चा है।