फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉकबस्टर फिल्में, ढेरों रिकार्ड पर आज भी अधूरा है आमिर का सबसे बड़ा ख्वाब

Thu, 29 Jun 2017 04:08 PM IST
amarujala.com, written by शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 9
aamir khan kiran rao
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्‍शनिस्ट' कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'दंगल' के रिकार्डतोड़ प्रदर्शन से पूरे विश्व में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बॉक्स आफिस पर अपार सफलता के बाद भी इस सुपरस्टार का अब तक का सबसे बड़ा ख्वाब आज भी अधूरा है।  आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 9
Aamir khan in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'यादों की बारात' के जरिये फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता आमिर खान लगान, थ्री इडियट, गजनी, पीके और दंगल जैसी सुपर डुपर हिट फिल्मों में अपने अ‌भिनय का लोहा मनवा चुके हैं। दंगल तो पहली ऐसी भारतीय फिल्म बनीं जिसने विश्वभर में दो हजार करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन

3 of 9
Aamir khan in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस रिकार्डतोड़ सफलता के बाद भी आमिर की सबसे बड़ी दिली तमन्ना आजतक पूरी नहीं हो पाई है। जी हां उनकी इच्छा बनारस से जुड़ी हुई है जिसे वह अपने दिल के बहुत करीब मानते हैं। साल आजादी के पहले की बात है। उस समय बनारस के भरद्वाजी टोला स्थित ख्वाजा मंजिल नामक मकान में ख्वाजा नसीर, ख्वाजा हमीद परिवार के साथ रहते थे।

4 of 9
Aamir khan in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
ख्वाजा नसीर आमिर खान के नाना थे और यहीं पर उनकी मां जीनत भी रहती थीं। आजादी के पहले ही परिवार के सदस्य मुंबई और पाकिस्तान चले गए। आमिर की मां जीनत भी अपने शौहर ताहिर के साथ मुंबई में रहने लगी। आजादी के बाद यह मकान नीलाम कर दिया गया और बनारस के ही चौथी राम गुप्ता ने उसे खरीद लिया।
विज्ञापन

5 of 9
Aamir khan Varanasi home - फोटो : अमर उजाला
चौथी राम गुप्ता की मृत्यु के बाद यह मकान उनके चार बेटों के नाम हो गया। इस मकान में किसी के न रहने के कारण मकान खंडहर और कूड़ाघर बन चुका है। यहां बच्चे क्रिकेट खेलते हैं। आमिर खान ने अपने 51वें जन्मदिन पर घोषणा की थी कि मेरी सबसे बड़ी तमन्ना है कि मैं बनारस में अपनी मां के पैतृक घर को खरीदूं।
विज्ञापन

6 of 9
Aamir khan Varanasi home - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मेरी मां ने बनारस में अपना बचपन बिताया था। मैंने वह घर देखा है। जब से मैंने उसे देखा है तब से मेरे दिल में यह इच्छा थी मैं उसे दोबारा खरीदकर अपनी मां को गिफ्ट दे सकूं। बता दें कि आमिर ने वर्ष 2009 में अपनी फिल्म थ्री ‌इडियट की शूटिंग के दौरान भेष बदलकर इस घर को देखा था। वहां पहुंचकर आमिर ने उसे ख्वाजा मंजिल की जगह ख्वाजा मंदिर बताया।
विज्ञापन

7 of 9
Aamir khan in Varanasi - फोटो : social media
आमिर ने वहीं से अपनी मां जीनत को वहीं से फोनकर बताया। आमिर को यह घर ढूंढने में तीन दिन लगे थे। ख्वाज मंजिल को देख आमिर उसकी यादों में इतना खो गए कि वहीं पर एक रात रुके थे। आमिर ने इसके घर के वर्तमान मालिक बद्रीनारायण और उनके भाइयों को पत्र लिखकर इस घर को देने का अनुरोध किया ताकि उनकी मां दोबारा अपने बचपन को जी सकें।

8 of 9
Aamir khan in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड़ के सुपरस्टार आमिर खान अपने टेम्पो चालक मित्र रामलखन के बेटे की शादी में आने पर बनारस से अपना खास रिश्ता बताया था। उन्होंने कहा कि बनारस में मेरी अम्मी पैदा हुई थीं। सो, मेरे लिए यह न सिर्फ खास है, बल्कि इस शहर से मेरा खास संबंध भी है।
विज्ञापन

9 of 9
Aamir khan in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
उधर, आमिर खान के इस अनुरोध पर बद्रीनारायण और उनके परिवार ने जमीन बेचने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि कई लोग इस जमीन को खरीदना चाहते हैं लेकिन हमने मना कर दिया है। हमारा परिवार बढ़ रहा है और हम उस जमीन पर नया घर बनाएंगे। इस तरह आमिर का सबसे बड़ा ख्वाब आज भी अधूरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें