फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 'संसद भवन' बनकर तैयार, यहां कल विशाल सभा का आयोजन, देखें तस्वीरें..

Mon, 09 Oct 2017 03:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में 'संसद भवन' बन कर तैयार हो गया है। यहां कल विशाल सभा लगेगी। आज भूमि पूजन के बाद कल होने वाली सभा का रिहर्सल किया जा रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें.. 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 39वां दीक्षांत समारोह इस बार कई मायने में खास होगा। संसद भवन की आकृति वाले दीक्षांत पंडाल को अंतिम रूप दे दिया गया है।  इस पंडाल में इसरो की उपलब्धि के साथ साथ भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।  यहां विश्वविद्यालय के अब तक के कुलपतियों की तस्वीरें भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन

3 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला

10 अक्तूबर को यहां  दीक्षांत समारोह होगा। इसी दिन से मानविकी संकाय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विश्राम कक्ष को आम जन के दर्शनार्थ खोले जाने की शुरुआत भी होगी। सोमवार को भूमि पूजन के बाद समारोह का रिहर्सल हो रहा है। इसमें पदक, उपाधि धारकों के साथ ही समितियों के सदस्य मौजूद हैं।

4 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला

पंडाल को देखकर लगता है आप संसद भवन में हैं। पंडाल के अंदर खूबसूरत सजावट की गई है। पंडाल में एक तरफ इसरो की उपलब्धि दिखाने वाले बैनर लगाए गए हैं। इसके माध्यम से छात्रों को बताया जाएगा कि इसरो ने खुद किस तरह अंतरिक्ष विज्ञान में सबसे अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन

5 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 कुलसचिव ओम प्रकाश ने बताया कि प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. के राधाकृष्णन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। 57 मेधावियों को पदक जबकि 39 को पीएचडी उपाधि दी जाएगी। पदक, उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों को गाउन का वितरण किया गया।  
विज्ञापन

6 of 7
दीक्षांत समारोह - फोटो : Demo Pic.
रविवार को कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने कुलसचिव ओमप्रकाश, कुलानुशासक प्रो. शंभूनाथ उपाध्याय के साथ दीक्षांत पंडाल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुलपति की अध्यक्षता में हुई कार्यपरिषद और विद्यापरिषद की बैठक में पदक, उपाधि पाने वाले मेधावियों की सूची का अनुमोदन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत समारोह में इस बार दो नई योजनाओं समेत तीन का लोकार्पण कुलाधिपति करेंगे। इसमें मानविकी संकाय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विश्राम कक्ष के अलावा महिला छात्रावास में अभिभावकों के लिए बने विशेष कक्ष और शारीरिक शिक्षा विभाग में बहुउद्देशीय भवन का लोकार्पण शामिल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें