फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

“तुमसे मिलकर...” गाकर पद्मिनी कोल्हापुरे ने जीता बनारस का दिल

Mon, 19 Dec 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
पद्मिनी कोल्हापुरे स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिरकत करने आईं थीं। - फोटो : अमर उजाला
अपने जमाने की मशहूर सिने तारिका पद्मिनी कोल्हापुरे रविवार को को पहली बार बनारस पहुंचीं । वो यहां के लोगों द्वारा मिला स्नेह पाकर अभिभूत हो उठीं। दाता, प्यार झुकता नहीं, विधाता जैसे फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे डाल्मिस सनबीम स्कूल चौबेपुर के वार्षिकोत्सव में शिरकत करने आईं थीं।
विज्ञापन

तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा सभागार

2 of 7
कोल्हापुरे यहां के लोगों का स्नेह पाकर अभिभूत हो उठीं - फोटो : अमर उजाला
  पद्मिनी के मंच पर चढ़ते ही समूचा स्कूल सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने कहा, ‘बनारस पहली बार आई हूं लेकिन यहां आकर कितना अच्छा लगा, बता नहीं सकती।
विज्ञापन

बनारसी पूड़ी-जलेबी के लिए छोड़ दी फ्लाइट :

3 of 7
बनारसी पूड़ी-जलेबी के लिए छोड़ दी फ्लाइट : - फोटो : अमर उजाला
पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा कि बनारस की पूड़ी-जलेबी, मलइयो और बाटी-चोखा खाने के लिए हमने अपनी फ्लाइट छोड़ दी..।’

‘ये गलियां ये चौबारा यहां आना ना दोबारा...’

4 of 7
पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : अमर उजाला
पद्मिनी कोल्हापुरे ने ‘ये गलियां ये चौबारा यहां आना ना दोबारा...’ और ‘जीना यहां, मरना यहां...’ जैसे गीत भी सधी हुई आवाज में सुनाए तो दर्शक दीर्घा में बैठे लोग थिरकने लगे। प्यार झुकता नहीं फिल्म से धूम मचाने वाली अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने इसी फिल्म का गाना गाकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। तुमसे मिलकर ना जाने क्यूं की तान उन्होंने जैसे ही छेड़ी वैसी ही शमां बिल्कुल बदल गया।
विज्ञापन

वाराणसी के लोगों से मेरा जरूर कोई नाता

5 of 7
पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वाराणसी के लोगों से मेरा जरूर कोई नाता होगा तभी मैं यहां आई हूं। वार्षिकोत्सव में स्कूल की छात्राओं दीप्ति, वर्तिका, शांभवी, शिवानी, प्रकृति, प्रतीक ने ‘रंगीलो मारो ढोलना..’ पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

6 of 7
पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर के डाल्मिस सनबीम स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचीं पद्मिनी कोल्हापुरे का स्वागत हर-हर महादेव के जयकारों के साथ हुआ। इसके बाद पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने ऊपर फिल्माया गया मशहूर गाना, ‘तुमसे मिलकर न जाने क्यों...’ गाया। पद्मिनी की आवाज में गाना सुनकर वहां मौजूद लोग झूमने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : अमर उजाला
  प्यार झुकता नहीं, प्रेम रोग और विधाता जैसी सुपरहिट फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे एक स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत करने वाराणसी पहुंचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें