यूपी में सोनभद्र जिले के कम्हरिया गांव में सोमवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे एक सफारी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद वाहन कई बार पलटा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
safarai
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस सभी को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रिफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन डॉ. अवधेश सिंह ने अस्पताल में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के परिवार वालों को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
3 of 5
safarai
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के धौरपुर लुंडरा सरगुजा निवासी राम औतार अग्रवाल (40), मुनिवर (42), वंशीधर (38), अभिषेक गुप्ता (28), दीपक जायसवाल (26), कृष्ण कुमार तिवारी (49) और अजय कुमार नायक (28) रविवार को एक सफारी से वाराणसी बाबा विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। वहां से दर्शन के बाद सभी सफारी में सवार होकर वापस छत्तीसगढ़ के लिए सवार हो गए। वाहन दीपक चला रहा था।
4 of 5
safarai
- फोटो : अमर उजाला
राबर्ट्सगंज कोतवाली के कम्हरिया गांव के पास जब वाहन पहुंचा, उसी दौरान चालक को नींद से झपकी आ गई। इससे सफारी अनियंत्रित हो गई और वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डिवाइडर से टकरा गई। वाहन की गति इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद वह कई बार पलटी। इससे वाहन में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
वहां डॉक्टर ने रामऔतार, मुनिवर, वंशीधर और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपक, कृष्ण कुमार और अजय कुमार का उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद दीपक और कृष्ण कुुमार को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रिफर कर दिया। अजय का उपचार जिला अस्पताल में ही चल रहा है। सूचना पर एएसपी डॉ. अवधेश सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। मृतकों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई है।