फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बस, 47 यात्री घायल, तस्वीरें देख दिल पसीज जाएगा

Thu, 22 Nov 2018 09:05 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
1 of 7
flood - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया जिले में मिर्जापुर गांव के पास गुरुवार दोपहर में रोडवेज बस के पेड़ से टकराने से चालक, परिचालक समेत 47 यात्री घायल हो गए। सभी का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद 35 यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया। एक की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। बस की रफ्तार ज्यादा होने से अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस की सीटें टूट गईं और गेट भी जाम हो गए। तेज आवाज व लोगों की चीख पुकार सुन कर आस पास के लोग घटना स्थल पर भागते हुए पहुंचे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 7
ballia - फोटो : अमर उजाला

 नवानगर में हुए बस हादसे में बस चालक ने अस्पताल में रोडवेज बसों के संचालन की पोल खोल दी। घायल चालक हरिशचंद राम ने बताया कि गाड़ी काफी पुराना होने के बाद भी उसका संचालन कराया जा रहा था। उसने स्टेयरिंग फेल होते ही यात्रियों को बता दिया कि स्टेयरिंग फेल हो गई है। सतर्क हो जाएं। चालक के तमाम कोशिशों के बावजूद बस नहीं रुकी और पेड़ से टकरा गई। उधर तेज आवाज व लोगों की चीख पुकार सुन कर आस पास के लोग घटना स्थल पर भागते हुए पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 7
ballia - फोटो : अमर उजाला

बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों की चीख पुकार मच गई। बस की रफ्तार ज्यादा होने से अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस की सीटें टूट गईं और गेट भी जाम हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बस का शीशा और दरवाजा तोड़कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। लोगों की मानें तो बस की गति काफी तेज थी और पेड़ से इतना तेज टकराई कि लगा जैसे कोई धमाका हुआ हो। 

4 of 7
ballia - फोटो : अमर उजाला

पास ही स्थित मिर्जापुर गांव के लोग भी तेज आवाज सुन कर सहम गए। हालांकि जब पता चला कि सड़क किनारे पेड़ से बस टकराई है तो वह बचाव व राहत कार्य के लिए आगे आए। गेट जाम होने से शीशे को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला जा सका। यात्रियों की चीख पुकार से पुकार सुनकर हर कोई जहां तक संभव हो रहा था मदद के लिए आगे आया। कई ने तो अपने वाहनों से भी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

5 of 7
ballia - फोटो : अमर उजाला
आलम यह रहा कि मौके पर हजारों की भीड़ जुट गई जिसको संभालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी भी तत्परता दिखाते हुए घायलों को प्राइवेट व थाने की गाड़ी से अस्पताल भिजवाते रहे। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाने तक एसडीएम व पुलिस के अधिकारी डटे रहे। 
विज्ञापन

6 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
नवानगर ब्लॉक के पास हुए बस हादसे के बाद सबसे पहले ब्लाककर्मी ही दौड़ कर पहुंचे। ब्लॉक पर सभी कर्मचारी कामकाज छोड़कर इस कार्य में जुट गए। हालांकि कुछ ही क्षण में आसपास के सैकड़ों लोग भी पहुंचे और बचाव व राहत कार्य में सहयोग किया। कुछ लोग बस में फंसे यात्रियों को निकालने में लगे रहे तो कुछ लोग घायलों को जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचाने में जुटे रहे। हालांकि कुछ देर बाद कई थानों की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और बचाव व राहत कार्य में जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ballia - फोटो : अमर उजाला
 नवानगर में रोडवेज बस की स्टेयरिंग फेल होने से हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीजों का जिला अस्पताल में आने का सिलसिला दोपहर पौने तीन बजे से शुरू हो गया। शाम होते-होते कुल 12 एंबुलेंसों से कुल 45 घायल पहुंचा गए। हादसे में घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय के नेतृत्व में शहर के सभी चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंच गए। आलम यह रहा कि एंबुलेंस से घायल आते रहे और पुलिसकर्मी उन्हें उतार कर तुरंत अस्पताल के अंदर ले जाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें