फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः गांधी मोहम्मद अली मेमोरियल कॉलेज में वंदेमातरम बोलने पर बवाल, मारपीट में कई छात्र घायल

Mon, 08 Oct 2018 05:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया जिले के बेल्थरा रोड स्थित जीएमएएम (गांधी मोहम्मद अली मेमोरियल)  इंटर कॉलेज में वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने को लेकर उपजे विवाद के बाद सोमवार को छात्रों के साथ कॉलेज के बाहर मारपीट हो गई। मारपीट में आधा दर्जन छात्र घायल हो गए।  दो समुदाय के बीच हुए विवाद के बाद तनाव के मद्देनजर कॉलेज में फोर्स की तैनाती कर दी गई है। इस घटना से बलिया का माहौल गरमा गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मारपीट में घायल छात्रों का सीएचसी में उपचार कराया गया। दो समुदाय के बीच हुए विवाद के बाद तनाव के कॉलेज में फोर्स की तैनाती कर दी गई है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह प्रार्थना सभा के बाद कुछ छात्रों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय बोला। इसके बाद सभी छात्र अपनी कक्षाओं में पढ़ाई करने के लिए चले गए। दोपहर का मध्यान भोजन होने के बाद कुछ छात्र स्कूल के बाहर नाश्ता करने के लिए निकले थे।


 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान दुकान पर ही उन छात्रों के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। इस मारपीट में स्कूल के करीब आधा दर्जन छात्र मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार करने के बाद उन्हें घर वापस भेज दिया गया। 
 

4 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स स्कूल में पहुंच गई तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि स्कूल में मारपीट की घटना हुई है लेकिन वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। एहतियात के तौर पर स्कूल में फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : self

बता दें कि मालगोदाम रोड स्थित जीएमएएम इंटर कॉलेज में भारत माता की जय एवं वंदेमातरम बोलने पर छात्रों को सजा दी जाती है। पिछले दिनों यह आरोप स्वयं कालेज के अर्थशास्त्र के शिक्षक संजय पांडेय ने लगाया और छात्रों ने भी इसे लेकर अपनी पीड़ा सुनाई। इसे लेकर करीब आधा दर्जन बना अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी-100 - फोटो : अमर उजाला
इसके कारण कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने इस तरह के आरोप को सीधे खारिज कर दिया है। इधर, वीडियो वायरल होने और सोमवार को छात्रों के साथ मारपीट की घटना के बाद हिंदूवादी संगठन लामबंद होने लगे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें