फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के आदर्श गांव डोमरी को सीएम ने दी सौगात, लगने लगे हर-हर महादेव के जयकारे

Mon, 03 Sep 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
cm yogi - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चौथे आदर्श गांव डोमरी पहुंचे। सीएम ने गांव में जनचौपाल लगाई। इसके साथ ही सीएम योगी ने गांव के लिए सौगात दी तो हर-हर महादेव के नारे लगने लगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
cm yogi - फोटो : amar ujala
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल-थल के अलावा डोमरी अब नभ से भी जुड़ने वाला है। यहां 5.5 करोड़ रुपये की लागत से जल्दी ही हेलीकाप्टर सेवा शुरू की जा रही है। इसी बीच हर हर महादेव का उद्घोष होने लगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
cm yogi - फोटो : amar ujala
सीएम ने कहा कि हर सप्ताह एक शिविर लगाकर राशन कार्ड, पेंशन, शौचालय, आवास, विद्युत-घरेलू गैस कनेक्शन, स्वरोजगार के लिए ऋण आदि योजनाओं से दो माह में आच्छादित करें। शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण करने और चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव के विकास की कार्ययोजना में सड़क और जल निकासी को भी शामिल करे। डोमरी में पेयजल योजना स्वीकृत है। इससे घर-घर पाइप लाइन से पानी पहुंचेगा। 

 

4 of 6
cm yogi - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिला समूहों को रिवाल्विंग फंड, निराश्रित महिलाओं को पेंशन, गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन आदि योजनाओं में लाभ पाने वालों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए। 

 
विज्ञापन

5 of 6
cm yogi - फोटो : amar ujala
डोमरी का चयन सांसद आदर्श गांव के रूप में होने पर गांव वालों को बधाई दी। उन्होंने गांव वालों को भाग्यशाली भी बताया। सीएम ने गांव के प्राइमरी स्कूल में भवन, स्मार्ट क्लास, स्कूल लाइब्रेरी, महिला समूहों के उत्पाद, स्टालों का निरीक्षण भी किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cm yogi - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, विधायकों में सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के अलावा सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें