ओमिक्रॉन संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच वाराणसी में लोग लापरावही बरत रहे हैं। बाजारों में भीड़ है लेकिन कोरोना नियमों का लोग पालन नहीं कर रहे। सोशल डिस्टेसिंग तो छोड़िए लोग मास्क लगाना भी जरूरी नहीं समझ रहे। लंका से लेकर कचहरी, गोदौलिया- गिरजाघार से रथयात्रा और दालमंडी बेनिया बाग से मैदागिन हर जगह बाजार में लापरवाह भीड़ देखी जा सकती है।
यह हाल तब है कि ओमिक्रॉन से सतर्कता के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन लोगों को रोजाना आगाह कर रही है। वाराणसी में कोरोना के फिलाहल तीन एक्टीव केस हैं। तीनों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।
सीएमओं डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जागरूकता ही संक्रमण से बचाव और सकंमण की कड़ी में ब्रेक लगाता है। जिले में कोरोना संक्रमण अभी नियंत्रण में है। ऐसे में लोग मास्क और सामाजिक दूरी जैसे प्रोटोकॉल को भूलने लगे हैं। वहीं, कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के प्रति अलर्ट करने के बाद जनपद में स्वास्थ्य महकमा सतर्क है।