फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के खिलाफ ओम प्रकाश राजभर ने उतारा प्रत्याशी, चंद घंटों में ही मचा हंगामा

Wed, 17 Apr 2019 11:00 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 39 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करके भाजपा से अलग होने की पुष्टि कर दी है। वहीं, सुभासपा ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी उनके खिलाफ प्रत्याशी मैदान में उतारा। लेकिन प्रत्याशी की घोषणा होने के चंद घंटे के बाद ही हंगामा मच गया और उम्मीदवार को बदलने तक की नौबत आ गई। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

 
विज्ञापन

2 of 6
दो साल तक चली उठापटक के बाद सुभासपा ने भाजपा से अलग होने का फैसला कर ही लिया। ओम प्रकाश राजभर ने वाराणसी लोकसभा सीट पर मंगलवार को अपने प्रत्याशी सिद्धार्थ राजभर को मैदान में उतारा था। यूं तो सिद्धार्थ राजभर का कोई चुनावी इतिहास नहीं है, लेकिन ये सुभासपा के वाराणसी से जिलाध्यक्ष हैं। साथ ही पार्टी के सबसे सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
वाराणसी के काशी विद्यापीठ ब्लाक के काशीपुर कुरहुआ गांव के रहने वाले सिद्धार्थ राजभर एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सिद्धार्थ ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से 2017 में गणित ऑनर्स के साथ बीएससी की पढ़ाई पूरी की है। सिद्धार्थ राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से कई सालों से जुड़े हुए हैं। 

4 of 6
सिद्धार्थ राजभर ने पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अपने फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट डालकर ओम प्रकाश राजभर का आभार जताया। इसके बाद पार्टी के मुख्यालय में हड़कंप मच गया। हुआ कुछ यूं है कि सिद्धार्थ राजभर ने अपने फेसबुक पर जो जन्मतिथि दर्ज की है, उसके अनुसार वह अभी सिर्फ 22 वर्ष के हैं जबकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 84ख के तहत लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल होना जरूरी है। सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से बात कर के वाराणसी की लोकसभा सीट का प्रत्याशी बदल दिया गया है। सिद्धार्थ राजभर की उम्र कम होने के कारण उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन

5 of 6
सुरेंद्र प्रसाद राजभर - फोटो : अमर उजाला
सुभासपा ने अपना प्रत्याशी बदलते हुए वाराणसी से पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद राजभर को उम्मीदवार घोषित किया है। सुरेंद्र प्रसाद राजभर वाराणसी के रोहनिया थानाक्षेत्र के खनांव गांव के निवासी हैं। शशि प्रताप सिंह ने बताया कि सुरेंद्र प्रसाद 10 साल कर ग्राम प्रधान रहे हैं। साथ ही उनकी लोगों के बीच में अच्छी छवि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिद्धार्थ राजभर ने टिकट काट कर सुरेंद्र प्रसाद का नाम घोषित करने की बात पर कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि प्रत्याशी बनने के लिहाज से उनकी उम्र कम है। सिद्धार्थ राजभर ने बताया कि वाराणसी में पार्टी किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। पार्टी गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए सुरेंद्र को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। सिद्धार्थ का मानना है कि गांव के गरीब, दलित, अति पिछड़े और किसानों को उनका हक दिलाने का बेहतर रास्ता सियासी गलियारों से हो कर गुजरता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें