फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बनारस की सुबह होगी और भी खुशनुमा: अमर उजाला माई सिटी रैली को पुलिस आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी

Mon, 16 Jan 2023 01:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला माई सिटी रैली को पुलिस आयुक्त ने किया रवाना - फोटो : अमर उजाला
वरुणा और असि नदी के संगम पर बसा शहर वाराणसी... यानी बनारस... यानी वह शहर जहां जीवन में हर वक्त रस बना रहता है। जीवन मस्त रहता है। गंगा किनारे स्थित बाबा भोलेनाथ की यह नगरी दुनिया भर में काशी नाम से भी विख्यात है। तो काशी में अब हर सुबह आपके लिए होगी और खास। अमर उजाला माई सिटी में शहर के एक एक हिस्से की खबर आप तक पहुंचेगी। रविवार को लांन्चिंग होने के बाद सोमवार को अमर उजाला माई सिटी रैली निकाली गई। अमर उजाला वाराणसी के चांदपुर स्थित कार्यालय से रैली को मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि 'माई सिटी' शहरियों के लिए अनोखा और बेहतरीन तोहफा है।
विज्ञापन

2 of 5
अमर उजाला माई सिटी रैली - फोटो : अमर उजाला
उधर, अमर उजाला माई सिटी रैली का शहरवासियों ने खुले दिल से स्वागत किया। कहीं पुष्पवर्षा की गई तो कहीं लोगों ने ताली बजाकर रैली में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। जगह-जगह लोग बाइक से इस रैली में शामिल भी हुए।
विज्ञापन

3 of 5
अमर उजाला माई सिटी रैली - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लोगों ने कहा कि समय के साथ परिवर्तन जरूरी है। अमर उजाला का नया स्वरूप माई सिटी का अंदाज मन को भाया है। अब  हमें रोजाना कुछ न कुछ नया, रोचक और सबसे अलग पढ़ने को मिलेगा। इसके साथ ही विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार भी सबके सामने आएंगे।  

4 of 5
अमर उजाला माई सिटी रैली - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले अमर उजाला वाराणसी के संपादक वीरेंद्र आर्य ने पुस्तक और बुके देकर पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन का स्वागत किया। फिर झंडी दिखाकर अमर उजाला माई सिटी रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
््् - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन को अमर उजाला माई सिटी कप भेंट किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें