शराब के शौकिन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब एक ऐसी शराब बाजार में आने जा रही है जो न केवल उनकी तलब को पूरा करेगी बल्कि उनकी सेहत का भी ख्याल रखेगी। आगे की स्लाइड में जानें इस 'खास' वाइन का पूरा राज...
विज्ञापन
2 of 7
rose wine
- फोटो : अमर उजाला
वाइन एक्सपो के एक अनुमान के मुताबिक पूरी दुनिया में हर साल करीब 267 मिलियन हेक्टोलीटर शराब की खपत होती है जो बहुत तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2020 भारत में शराब के बाजार का एक बड़ा खिलाड़ी होगा और यहां पर खपत करीब 50 फीसदी तक बढ़ जाएगी। अब शराब बनाने की नई तकनीक सामने आई है।
विज्ञापन
3 of 7
rose wine
- फोटो : अमर उजाला
भारत में लाखों मंदिर हैं जहां पर हर लाखों टल गुलाब का इस्तेमाल किया जाता है। मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले गुलाब, गुलदस्ते के गुलाब का अब वाइन बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। बीएचयू के छात्र ने गुलाब की पंखुड़ियों से वाइन तैयार की है जो सेहत के लिए हानिकारक भी नहीं होगी।
4 of 7
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
सेंटर ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नालॉजी के इस छात्र द्वारा तैयार वाइन की खासियत यही है क्योंकि इसमें अल्कोहल की मात्रा बहुत कम होगी। बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के सेंटर ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नालॉजी के समन्वयक प्रो. अनिल कुमार चौहान के निर्देशन में एमएससी द्वितीय वर्ष के छात्र कुमार के. यादव ने ये ‘रोज वाइन’ तैयार की है।
विज्ञापन
5 of 7
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
कुमार के. यादव ने बताया कि गुलाब में औषधीय गुण होते हैं। ये एक तरह से एंटी माइक्रोबियल और एंटी फंगल एजेंट है। गुलाब न सिर्फ सौंदर्य के लिहाज से बल्कि ये शरीर को तापमान को सामान्य रखने के साथ ही पेट की बीमारियों के लिए औषधि है। इसकी तमाम खूबियों को देखते हुए इसकी पंखुड़ियों से वाइन तैयार करने का प्रपोजल तैयार किया गया।
विज्ञापन
6 of 7
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
इस शराब को बनाने के लिए एक किलो गुलाब की पंखुड़ियों को दो लीटर पानी में धीमी आंच पर उबाला जाता है जब तक कि पंखुड़ियां सफेद न हो जाएं। इसे छानकर ठंडा करने के बाद अर्क निकाला जाता है। इसमें एक प्रतिशत सिट्रिक एसिड, एक प्रतिशत नींबू का रस (ये दोनो न्यूट्रिलाइजिंग एजेंट हैं), 0.5 प्रतिशत पोटैशियम परमागनेट (प्रिजर्वेटिव एजेंट), 3 से 4 प्रतिशत चीनी और खमीर डालकर उसे 15 दिनों के 25 डिग्री सेंटिग्रेड पर फर्मेंटेशन करना होता है।
इसके बाद ये वाइन तैयार होती है। बीएचयू के सेंटर ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नालॉजी समन्वयक, प्रो. अनिल कुमार चौहान ने कहा कि रोज वाइन में अल्कोहल की मात्रा कम है, इसलिए ये सेहत के नुकसानदायक नहीं है। कस्टर्ड एप्पल से भी वाइन बनाने की तैयारी है।