फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : बनारस में संगीत-नृत्य के नाम सजी शाम, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Thu, 04 Oct 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
बनारस के राजेंद्र प्रसाद घाट पर उत्तर मध्यक्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित ‘स्वच्छता ज्योति’ के अंतिम दिन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के जरिये महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंतिम संध्या में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से स्वच्छता की अलख जगाई। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली से आई विधि शर्मा ने सगुण व निर्गुण परंपरा के भजनों व सूफी गायन से किया। इनके साथ हरमोनियम पर पंकज शर्मा, बांसुरी पर अजय प्रसन्ना, तबले पर बलराम व कीबोर्ड पर हेमंत ने संगत की। स्वच्छता पर आधारित बरुन बनर्जी के कंटेम्परेरी फ्यूजन ने खूब तालियां बटोरीं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
कथक, ओडिसी जैसे शास्त्रीय नृत्यों के साथ लोकनृत्य छाऊ की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। समकालीन नृत्यों के सुंदर संयोजन के साथ सामाजिक संदेश की भावना को बेहतरीन ढंग से दर्शाया गया। 

 

4 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
स्वच्छ भारत की संकल्पना के संदर्भ में अंधकार से प्रकाश की यात्रा दर्शाते हुए नृत्य नाटिका के जरिए दर्शकों को तन की स्वच्छता के साथ मन की स्वच्छता को भी महत्व देने का संदेश दिया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
छत्तीसगढ़ की सम्प्रिया पूजा के पंडवाणी गायन ने सभी को भाव विभोर कर दिया। राजस्थान की परंपरागत चकरी नृत्य की संतरंगी प्रस्तुति भी खास रही। कार्यक्रमों का समापन बिहार से आए विमल ओझा व साथियों के पैका नृत्य के साथ हुआ। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर द्वारा कलाकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रविंद्र जायसवाल रहे। संचालन प्रतिमा सिंहा का रहा। इस अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण वाराणसी अधीक्षण पुरातत्व विद् डॉ. एनके सिन्हा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें