फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी जैसा हाल! बनारस में कई ATM 'कैशलेस', लोग परेशान, तस्वीरों में देखें हालात

Tue, 17 Apr 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
एटीएम में कैश न होने के कारण आज के समय की तुलना नोटबंदी के समय से की जा रही है। वाराणसी सहित देशबर के कई कई शहरों में एटीएम में कैश का संकट छाया हुआ है। इस भीषण गर्मी में कैश को लेकर लोग इस एटीएम से उस एटीएम का चक्क काट रहे हैं। वाराणस  जिले के अधिकांश बैंकों के एटीएम अभी कैशलेस हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 5
atm - फोटो : अमर उजाला
आरबीआई की ओर से पर्याप्त करेंसी का न मिलना और लोगों की ओर से बड़े नोट न जमा करना इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है। सबसे ज्यादा समस्या तो उनको हो रही है, जिनके घर में बेटे-बेटियों की शादी होनी है और उन्हें सामानों की खरीददारी करनी है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
atm - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद से आरबीआई ने 500 और 2000 की नई करेंसी बैंकों में भेजी लेकिन अभी भी पूर्ण रूप से कैश के संकट से निजात नहीं मिल पा रही है। कभी बैंकों में जाने पर पर्याप्त राशि नहीं मिल पा रही है तो कभी एटीएम से भी लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है। 

 

4 of 5
atm
हालत यह है कि कचहरी, सुंदरपुर, भिखारीपुर, नदेसर, सिगरा, रथयात्रा, गोदौलिया, चांदपुर आदि इलाकों में एसबीआई, पीएनबी, यूबीआई, बीओबी के सोमवार को कुछ एटीएम पर तो कैश न होने का बोर्ड लगा था तो कुछ जगहों पर जहां कैश था भी तो कम ही। इस वजह से रुपये निकालने के लिए लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ATM

बैंक के एक अधिकारी के मुताबिक लोग 2000 का नोट निकाल तो रहे हैं लेकिन उसे जमा नहीं कर रहे हैं, इस वजह से भी संकट बना हुआ है। दूसरी ओर आरबीआई की ओर से नियमित करेंसी न मिलना भी कारण है। जब तक लोग जमा नहीं करेंगे और पर्याप्त करेंसी नहीं मिलेगी, तब तक समस्या से निजात मिलना संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें