नए साल के स्वागत के लिए बनारस शहर पूरे उल्लास के साथ तैयार है। शहर के प्रमुख होटल, क्लबों और रेस्टोरेंट नए साल के जश्न के लिए सज गए हैं। न्यू इयर पार्टी के लिए म्यूजिकल नाइट के साथ ही खाने-पीने के लजीज पकवान बनाने की खास तैयारी शुरू हो गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
न्यू इयर 2018
- फोटो : अमर उजाला
बीते साल को विदा करने के लिए रविवार पड़ने के कारण युवा इस आयोजन को मजेदार ढंग से यादगार बनाने की कोशिश में हैं। 31 दिसंबर की रात कैंटोमेंट क्षेत्र के करीब-करीब सभी होटलों में मस्ती और पार्टी का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
न्यू इयर 2018
होटल रमाडा प्लाजा में ‘उत्सव ग्लिट्ज और ग्लैमर’ का आयोजन होगा। यहां म्यूजिकल नाइट में पॉप सिंगर और एंकर चित्राकक्षी के सुरों और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों, सलाद बार कोल्ड कट्स, ओपन फायर ग्रिल, पैन एशियाई लाइव, मैक्सिकन लाइव और टेंपटिंग डेजर्ट का खास इंतजाम किया गया है।
4 of 6
न्यू इयर 2018
होटल अमाया में लाइव बैंड और डीजे की धुन पर लोग मस्ती करेंगे। यहां गाला डिनर में कबाब की अलग अलग वैराइटी का लोग लुत्फ उठा सकेंगे। होटल सूर्या में ‘बिग ब्रदर्स हाउस म्यूजिक’ में डीजे नाइट के साथ कॉकटेल होगा।
होटल ताज में भी डांस म्यूजिक के साथ इंडियन, इटेलियन, मैक्स्किन फूड की वैराइटी होगी।
विज्ञापन
5 of 6
न्यू इयर 2018
इसी तरह होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में आयोजित होने जा रही ब्लू मून नाइट 150 से ज्यादा वैराइटी का खानपान होगा। बनारस क्लब में डीजे नाइट का आयोजन किया गया है। कुबेर स्थित बिग तमाशा में डीजे नियो के साथ यहां मुंबई के डांस ट्रूप की ओर से बेली डांस परफामेंस भी होगी। ऐसे ही मलदहिया स्थित विशाल लॉन में न्यू इयर नाइट विथ टीम एलवी होने जा रहा है। यहां डीजे अजी महफिल सजाएंगे।
होटल पल्लवी में आइस ब्रेकर डीजे नाइट होगा। उधर, रामनगर स्थित ग्रेपवाइन होटल में ग्रैंड सेलेब्रेशन होगा। यहां मुंबई की बॉलीवुड कलाकार व मशहूर होस्ट मल्लिका मल्होत्रा का कार्यक्रम होगा। अंतरराष्ट्रीय एलईडी लाइट शो के साथ शानदार आतिशबाजी होगी। मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप चौरसिया ने शनिवार को बताया कि नए साल के इस्तकबाल के मौके पर वेज व नॉन वेज की 151 डिश उनके यहां का विशेष आकर्षण होगा। भरपूर मनोरंजन के बीच लकी ड्रॉ के जरिए अतिथियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।