फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023: नए साल की खुमारी में डूबी काशी, तस्वीरों में देखें कहां-कैसे मनाया गया जश्न

Sun, 01 Jan 2023 09:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
गंगा पार नए साल का जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
बीते बरस की तमाम खट्टी-मिठी यादों को दिलों में संजोकर बनारस के लोगों ने शानदार तरीके से नए साल का स्वागत किया। जश्न मनाने का तरीका भले ही अलग-अलग रहा लेकिन नव वर्ष 2023 का स्वागत करने में किसी ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। नववर्ष का पहला विहान जज्बा, जोश और उत्साह लेकर आया। नई उम्मीदों और आशाओं की किरण फूटी। रविवार को कोहरे की चादर के साथ सुबह होते ही गंगा तट पर हजारों लोगों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ नए साल की अगवानी की। बच्चे, महिलाएं हों या युवा, नए साल का जश्न मनाने के लिए इस कदर उमड़े कि दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट जाने वाले रास्ते पैक हो गए। सड़कों पर पार्किंग तक के लिए जगह नहीं बची। नए साल की खुशियों का मेला घाटों से लेकर गंगा पार तक गुलजार रहा। 
विज्ञापन

2 of 8
नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला
भले ही सुबह-ए-बनारस पर कोहरे का पहरा रहा, लेकिन नव वर्ष का उत्साह लोगों में ऐसा था कि अलसुबह की गंगा आरती के वक्त तक घाट की सीढ़ियों तक पर भीड़ नजर आई। दिन के परवान चढ़ने के साथ भीड़ संभालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 8
नमो घाट पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट से लेकर नमो घाट तक यही नजारा देखने को मिला। सुबह से ही लोग रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजे वाहनों पर सवार होकर पिकनिक स्पॉट की ओर निकल पड़े। कोई सारनाथ तो किसी ने आसपास के जिलों के जल प्रपातों पर पहुंच कर परिवार के साथ मस्ती की।

4 of 8
नमो घाट पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आधी रात के पहले से ही शुरू जश्न  का सिलसिला घड़ी की सुइयों के बारह बजते दोगुना हुआ और आधी रात के बाद तक जारी रहा। नए साल के दस्तक दी तो शहर के तमाम मोहल्लों में जमकर आतिबाजी भी की गई। रंगोलियों, फूलों की कल्पनाओं से सजे अरमान लेकर शनिवार रात काशी नृत्य-संगीत के जश्न के साथ नए साल में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन

5 of 8
गंगा पार नए साल का जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
रविवार को गंगा पार रेत पर मनोरंजक खेल और घुड़सवारी भी हुई। जगह-जगह लोग गेम खेलने के साथ ही गीत-संगीत और अंत्याक्षरी में रमे रहे। नए साल पर युवाओं की टोलियों ने घर की छतों से लेकर घाट व गंगा पार रेती पर पतंगबाजी की। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
परिवारीजनों और मित्रों के साथ अपने मनपसंद व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। नगर निगम की ओर से भी नए साल पर जगह-जगह रंगोली बनवाई गई। चूने से नया साल मंगलमय हो, हैप्पी न्यू ईयर लिखा गया।
विज्ञापन

7 of 8
काशी विश्वनाथ धाम में दोपहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ में जबरदस्त रौनक नजर आई। पुरातात्विक स्थलों चौखंडी स्तूप और खंडहर परिसर में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी नव वर्ष मनाने पहुंचे। शहर और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। बच्चों के लिए चिड़ियाघर कौतूहल का का केंद्र रहा। शाम तक सारनाथ के बाहर मेले जैसा नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

8 of 8
गोदौलिया में भीड़ का नजारा - फोटो : अमर उजाला
दर्शन और घूमने के लिए आए लोगों के कारण रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। रविवार को ढाई घंटे तक रोडवेज बसों के शहर में प्रवेश रोक दिए जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें