विंध्याचल धाम में आस्थावानों का सैलाब।
- फोटो : अमर उजाला
नए साल पर हलिया क्षेत्र के प्रसिद्ध गड़बड़ा धाम, मां शीतला मंदिर के अलावा कोटार नाथ मंदिर पहुंचकर भक्तों ने दर्शन पूजन किया। अवरा स्थित परमहंस आश्रम पर स्वामी तुलसीदास महाराज से भक्तों ने नए साल पर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही भक्त शेवटी नदी में स्नान कर मां शीतला के दर्शन पूजन के लिए कतारबद्ध रहे। नारियल, चुनरी, हलवा भेंटकर माता को भोग लगाया। इसी तरह कनौठी आश्रम तथा डिभोर एवं बीरपुर आश्रम में भक्तों की भीड़ रही। अधिकांश श्रद्धालुओं ने सपेहरा नदी के किनारे बाटी चोखा के भी आनंद उठाते हुए नए वर्ष की खुशियां मनाई।