फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्ती की धुन में मग्न काशीवासी, धमाल के साथ हुआ 2019 का स्वागत

Tue, 01 Jan 2019 12:00 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
बीते बरस की तमाम खट्टी-मिठी यादों को दिलों में संजोकर शहरियों ने शानदार तरीके से नए साल का स्वागत किया। जश्न मनाने का तरीका भले ही अलग-अलग रहा लेकिन नव वर्ष 2019 का स्वागत करने में किसी ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
आधी रात के पहले से ही शुरू जश्न का सिलसिला घड़ी की सुइयों के बारह बजते दोगुना हुआ और आधी रात के बाद तक जारी रहा। नए साल के दस्तक दी तो शहर के तमाम मोहल्लों में जमकर आतिबाजी भी की गई। रंगोलियों, फूलों की कल्पनाओं से सजे अरमान लेकर सोमवार की रात काशी नृत्य-संगीत के जश्न के साथ नए साल में प्रवेश कर गई।

 
विज्ञापन

3 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
सपनों को पंख लगाने के लिए तैयार लोगों ने साल के आखिरी दिन के हर एक लम्हे को यादगार बनाने की कोशिश की। घाटों पर युवाओं की टोलियां मस्ती संग सेल्फी में अपने साल के आखिरी पलों को कैमरे में कैद किया। 

 

4 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
नए साल की अगवानी में बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी खुशियों के रंग में रंगे नजर आए। कई परिवार सारनाथ, रामनगर, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर समेत मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र के जलप्रपात आदि पर्यटन स्थलों पर पहुंचकर साल के बीते हुए लम्हों को यादगार बनाने में जुटे रहे। छोटे बच्चों ने खाने के पीने के साथ विभिन्न खेलों व झूलों का आनंद उठाया।   

 
विज्ञापन

5 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
नए साल को लेकर सोमवार को दिन भर लोगों ने खूब खरीदारी की। गिफ्ट व ग्रीटिंग की दुकानों पर देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने दोस्तों, संबंधियों को देने के लिए उपहार खरीदे। वहीं कई युवक व युवतियों ने फूलों की खरीदारी भी की। नए साल को लेकर शहर भर में सैकड़ों फूलों की दुकानें सजी रहीं। 

 
विज्ञापन

6 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
होटल, रेस्टोरेंट संग घरों में भी नए साल का स्वागत धूमधाम से हुआ। कई घरों में युवाओं ने छत पर डीजे की महफिल सजाई। रात बारह बजते ही केक काटा गया, तो कहीं मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। कई घरों में बाटी चोखा संग लजीज व्यंजनों के स्वाद के साथ नए साल का स्वागत किया गया। 

 
विज्ञापन

7 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
साल के आखिरी दिन को सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए होड़ सी मची रही। फेसबुक से लेकर व्हाट्स एप, इंस्टाग्राम पर साल के अंतिम दिन की फोटो और सेल्फी छाई रही। 
विज्ञापन

8 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
होटल रेडिसन में नए साल के स्वागत में स्पेशल तरीके से भोजन की व्यवस्था की है। रेस्टोरेंट को सजाया गया है और वहां देसी विदेसी सभी मौजूद रहे। अमाया में खाने के साथ डीजे पर देसी विदेसी सभी ने डांस का आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें