फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल बाद काशी को मिला "अर्जुन", विशेष ने लगाया अचूक निशाना 

Wed, 19 Aug 2020 12:55 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी तथा भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी को देश के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों में से एक अर्जुन अवार्ड के लिए चुन लिया गया है। पुष्टि करते यूपी बास्केटबॉल संघ के महासचिव भूपेंद्र साही ने विशेष को बधाई दी।
 
विज्ञापन

2 of 7
अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी - फोटो : अमर उजाला
भूपेंद्र शाही ने बताया कि वर्ष 2020 के अर्जुन अवार्ड के लिए विशेष भृगुवंशी का नाम चयनित किया गया है। जो बीते 15 साल बाद किसी पुरुष बास्केटबॉल खिलाड़ी को यह पुरस्कार दिया जाएगा। संघ ने अर्जुन अवार्ड के लिए विशेष भृगुवंशी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रसप्रीत सिद्धू तथा अरविंद अन्नादुरई का भी नाम मंत्रालय को भेजा था जिसमें विशेष के नाम पर मुहर लगी है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी - फोटो : अमर उजाला
भुवनेश्वर नगर कालोनी के रहने वाले विशेष ने अपने पूरे बास्केटबॉल करियर में कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम की कप्तानी की कमान संभाली है। जिसमें हाल ही में भारतीय बास्केटबॉल टीम ने साउथ एशियन गेम्स 2019 में स्वर्ण पदक जीता। विशेष 2006 से अब तक भारतीय बास्केटबॉल टीम के सदस्य हैं।

4 of 7
अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी - फोटो : अमर उजाला
विशेष कई एशियाई प्रतियोगिताओं में टॉप टेन खिलाड़ियों में भी शामिल रहे हैं। जिसमें 2009 में एशियन चैंपियनशिप में टॉप टेन स्कोरर में इनका नाम था। 2017 में हुई यूबीए प्रो बास्केटबॉल लीग (इंडो अमेरिकन) सीजन 4 के मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर भी बने।
विज्ञापन

5 of 7
अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी - फोटो : अमर उजाला
विशेष को 2008 में बास्केटबॉल विदाउट बॉर्डर्स में एशिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त हुआ था। विशेष भृगुवंशी पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिनका चयन ऑस्ट्रेलियन राष्ट्रीय बास्केटबॉल लीग के लिए हुआ था।
विज्ञापन

6 of 7
अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी - फोटो : अमर उजाला
विशेष भृगुवंशी ने लगभग 45 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगभग 200 से ज्यादा मैच खेले हैं, जिनमें 10 स्वर्ण पदक, दो रजत पदक तथा एक कांस्य पदक प्राप्त किया है। वहीं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विशेष भृगुवंशी ने अब तक नौ स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक तथा तीन कांस्य पदक हासिल किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विशेष भृगुवंशी - फोटो : अमर उजाला
उदय प्रताप कॉलेज में प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त विशेष के पिता प्रमोद कुमार और मिर्जापुर के आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त मां डॉ वीना रानी बेटे इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें