प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सिंतबर को बनारस में अपना 68 वां जन्मदिन मनाएंगे। बनारस के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी, एनएसजी कमांडो, एटीएस कमांडो और केंद्रीय खुफिया इकाइयों के अधिकारियों के अलावा पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के आठ हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। रविवार को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स की ब्रीफिंग के साथ ही डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल और सेना के तीन हेलीकॉप्टर का टच एंड गो का फाइनल रिहर्सल हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
सुरक्षा व्यवस्था में 20 पुलिस अधीक्षक, 30 एडिशनल एसपी, 70 डिप्टी एसपी, 540 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर, 18 थानाध्यक्ष, 510 हेड कांस्टेबल, 3350 कांस्टेबल, 60 महिला सब इंस्पेक्टर, 235 महिला कांस्टेबल, 265 यातायात पुलिसकर्मी, आठ कंपनी पीएसी, 14 कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स और 500 होमगार्ड तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
निरीक्षण करते एसपीजी के अधिकारी
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा आईबी व एलआईयू के दो दर्जन से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड, एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट और अग्निशमन की गाडि़यां हेलीपैड और सभास्थल पर तैनात रहेंगी।
4 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
सभास्थल सीसी कैमरे की निगरानी में होगा और पीएम के आवागमन के रूट पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा सभास्थल के आसपास की ऊंची इमारतें और पानी की टंकियों का उपयोग वॉच टॉवर के लिए किया जाएगा।
इसके साथ ही एहतियातन शहर के सार्वजनिक स्थान, होटल, लाज, धर्मशालाओं और गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण कर पुलिस संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों के नाम-पते की तस्दीक करने में जुटी हुई थी। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।