फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ से बना दिया ट्रेन का इंजन, पीएम मोदी से मिलने का मिलेगा मौका 

Sun, 16 Sep 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 3
छात्रों द्वारा कबाड़ से बनाई गईं कलाकृतियां - फोटो : amar ujala
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के बीएफए के छात्र प्रधानमंत्री से मिलने की जानकारी के बाद उत्साहित हैं। पिछली बार डीरेका में आयोजित कचरा महोत्सव में काशी विद्यापीठ के जिन विद्यार्थियों ने कबाड़ से एक से बढ़कर एक कलाकृतियां बनाईं थीं लेकिन पीएम के कार्यक्रम के दिन ही कई विद्यार्थियों की परीक्षा होने के कारण वे मिल नहीं पाए थे। इस बार वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिलेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 3
varanasi - फोटो : amar ujala
काशी विद्यापीठ के बीएफए चतुर्थ वर्ष के सूरज बाली वर्मा, सागर गुप्ता, गुलशन सोनकर, बबलू कुमार और रोहित कुमार की कलाकृतियां शामिल हुई थीं लेकिन पीएम के कार्यक्रम के दिन ही परीक्षा होने से वे उनसे मिलने से वंचित हो गए थे। उनका कहना है कि अब उन्हें जब दोबारा मौका मिला है तो इस बार वे जरूर मिलेंगे, हालांकि अब तक प्रशासनिक स्तर पर इसकी उन्हें जानकारी नहीं दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
pm modi
सूरज बाली ने प्लास्टिक, वायर, बल्ब वगैरह का इस्तेमाल कर ट्रेन का इंजन बनाया है, वहीं सागर गुप्ता ने लोहे के तार से मछली बनाई थीं, गुलशन ने लोहे के ही तारों से तितली, बबलू ने साइकिल और रोहित ने टेबल लैंप बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें