फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौचक्के रह गए पीएम मोदी, जब उनकी ही आवाज में किसी और ने की ‘मन की बात’

Sat, 23 Feb 2019 11:10 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने काशी में 18वीं बार आ कर सबको कुछ न कुछ दिया है। इसी दौरान बनारस और बनारस के लोगों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) का स्वागत कुछ इस अंदाज में किया है कि शायद ही पीएम भूल पाएं। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने दिव्यांगों को उपकरणों का तोहफा दिया है। आगे की स्लाइड्स में देखें कि दिव्यांगों ने पीएम से क्या कहा...
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
‘मैं न यहां आया हूं, न मुझे किसी ने बुलाया है। मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है। बनारस की धरती पर बनारस क बेटा यशस्वी प्रधानमंत्री का बहुत बहुत स्वागत बा’। डीरेका स्टेडियम पहुंचे प्रधानमंत्री का स्वागत उनकी ही आवाज व अंदाज में स्टैंडिंग मिमिक्री आर्टिस्ट दिव्यांग अभय कुमार शर्मा ने किया। इतना सुनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) पहले तो भौच्चके रह गए और फिर खिलखिला कर हंस पड़े। 
विज्ञापन

3 of 8
अभय - फोटो : amar ujala
बीएचयू के छात्र अभय से उसका पूरा परिचय जाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने कहा कि किसी के भी आवाज की कॉपी कर लेते हो। अभय के हामी भरते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने ‘मन की बात’ सुनाने को कहा। फिर क्या था अनुमति मिलते ही अभय एक बार फिर शुरू हो गए। 

4 of 8
पूनम राय - फोटो : amar ujala
अभय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) की आवाज में पीएम के 'मन की बात' सुनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) एक बार फिर खिलखिलाए और ‘वाह-वाह’ ‘बहुत बढ़िया, बहुत अच्छा’ कहकर पीठ थपथपाई। अभय की प्रतिभा से वे इतने प्रभावित दिखे कि उन्होंने औढ़े के मंच से भी दिव्यागों की प्रतिभा की प्रशंसा की।
विज्ञापन

5 of 8
सत्य प्रकाश मालवीय - फोटो : amar ujala
डीरेका हेलीपैड पर पीएम ने 11 दिव्यांग प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सभी दिव्यांगों को लेकर सदस्य केंद्रीय सलाहकार बोर्ड दिव्यांगजन भारत सरकार डॉ. उत्तम ओझा आए थे। बीएचयू के दिव्यांग अधिकारी प्रो. मृत्युंजय मिश्रा भी शामिल रहे। सभी दिव्यांगों ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) का स्वागत किस तरह से किया। बीएचयू से एमए (इतिहास) के छात्र सत्य प्रकाश मालवीय ने बताया कि अपने प्रिय प्रधानमंत्री का स्वागत कविता से किए। पीएम से सुभाष चंद्र बोस की जयंती को रक्तदान दिवस और कुंवर सिंह की जयंती को अंगदान दिवस घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

6 of 8
परितोष वर्मा - फोटो : amar ujala
बीएचयू से बीएससी (प्रथम) के छात्र परितोष वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) के लिए एक शायरी सुनाई जिसको सुनकर उन्होंने गले लगा लिया। बीएचयू में स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट बनाने की बात पीएम से कही। दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी अजय यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) से मैंने मांग की कि बीसीसीआई की तरह ही दिव्यांग खिलाड़ियों को भी सुविधाएं मिलनी चाहिए। तभी खेल और प्रतिभा दोनों को आगे ले जाया जा सकेगा।
विज्ञापन

7 of 8
सुमेधा पाठक - फोटो : amar ujala
नेशनल शूटर सुमेधा पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) से बनारस में अंतरराष्ट्रीय स्तर के शूटिंग रेंज खोलने की बात कही है। बनारस में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज नहीं होने से खिलाड़ियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्पेशल ओलंपिक खिलाड़ी रुद्राक्ष सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मेरे खेल के बारे में पूछा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने अच्छे प्रदर्शन के लिए उत्साह बढ़ाया। आगे और बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन

8 of 8
पंकज राजभर - फोटो : amar ujala
पांडेयपुर की पूनम राय ने दहेज के लिए ससुराल वालों की क्रूरता से पीएम को अवगत कराया। साथ ही पीएम को खुद की बनाई पेंटिंग दी। बताया कि विकलांग व असहाय बच्चों के लिए मेरी संस्था काम करती है। पंकज राजभर ने बताया कि पेन वर्क से तैयार पेंटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) को भेंट की। उन्होंने पूछा भी कि इसे तैयार करने में कितना समय लगा। नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनना चाहिए। बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री से मुलाकात कर बहुत अच्छा लगा। पीएम ने हमें महसूस कराया कि हम आम नहीं बल्कि बहुत खास हैं। ये पल जीवन भर याद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें