फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें तस्वीरेंः गंगा के दलदल में फंसी नन्ही सी जान, किनारे पर थी मां परेशान,लोगों ने ऐसे बचाया

Wed, 25 Oct 2017 10:53 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
bachi - फोटो : javed ali
बाढ़ का पानी उतरने के बाद गंगा घाटों के किनारे जमा हुई दलदली सिल्ट किसी की जान भी ले सकता है। इस बात का अंदाजा वाराणसी के अस्सी घाट पर तब हुआ जब यहां एक मासूम खेल खेल में दलदल में उतर गई। लोगों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। यह वही घाट है जहां पीएम मोदी ने फावड़ा चलाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआती की थी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 7
bachi - फोटो : javed ali
बच्ची के दलदल में फंसने का नजारा देख यह सवाल खड़ा हो गया है कि छठ में हजारों की संख्या में लोग यहां आएंगे तो क्या होगा। प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इस दलदली सिल्ट में कोई भी फंस सकता है। प्रसासन ने न तो सिल्ट साफ कराई और न ही कोई और उपाय किया।
विज्ञापन

3 of 7
bachi - फोटो : javed ali
सोमवार की शाम मासूम विद्या साहनी अपनी मां के साथ आचमन करने के लिए अस्सी घाट पर आई थी। मां ने हाथ छोड़ा तो खेलने लगी। खेल खेल में वह गंगा के दलदल में उतर गई। उसने निकलने की कोशिश की तो और फंसती चली गई। मुसीबत देख उसने आवाज लगाई तो उसकी मां की नजर पड़ी। मां चिख पड़ी। आसपास के लोग भी हैरान हो गए। 

4 of 7
bachi - फोटो : javed ali
नन्ही सी जान को दलदल में देख परेशान हो गई। वो मदद की गुहार लगाने लगी। उन्हें देख लोग भी वहां पहुंचे। कुछ लड़कों ने पास से रस्सी लाया। उस रस्सी को मासूम की तरफ फेंक कर उसे पकड़ कर आगे आने को कहा।
विज्ञापन

5 of 7
bachi - फोटो : अमर उजाला
बच्ची ने वैसा ही किया। इधर रस्सी पकड़े लड़कों ने भी जोर लगाई। उसका हौसला अफजाई किया। आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्ची जब थोड़ी किनारे पहुंची तो एक लड़के ने आग बढ़कर उसका हाथ थाम लिया। 
 
विज्ञापन

6 of 7
bachi - फोटो : अमर उजाला

घाट पर मौजूद लोगों की निगाहें इस दृश्य पर थी। लड़के ने बच्ची का हाथ थामा और उशे बाहर निकाल लाया। बच्ची बाहर आते ही अपनी मां से लिपट गई। मां ने भी राहत की सांस लेने के बाद लड़कों को धन्यवाद किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bachi - फोटो : javed ali
लड़कों ने दलदल में फंसी बच्ची को आखिरकार निकाल ही लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें