काज़िम और असमर, (मृतक)।
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद क्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद गांव निवासी असमर(23) सोमवार को 11 बजे अपने फुफेरे भाई मुशीर(22) निवासी मोहम्मदपुर, थाना गंभीरपुर और साथी काजिम(25) निवासी संजरपुर, थाना सरायमीर के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान गांव के वासिफ, इमरान, दानिश, तफवान और फरहान ने उन पर चाकुओं से हमला कर तीनों को लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए।