मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे और अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक यादव की नकारात्मक खबरें हमेशा सामने आती रहती है। लेकिन इस बार वो अपने अच्छे काम के कारण चर्चा में आए हैं। लोगों ने उन्हें मानवता की मिसाल और बहुत ही अच्छा इंसान बताया है। आगे की स्लाइड्स में जानिए वो काम
विज्ञापन
2 of 8
prateek yadav
- फोटो : अमर उजाला
प्रतीक यादव राजनीति में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया में बहुत ही ज्यादा एक्टिव हैं। वो इसके सहारे अपने दिल की बात अक्सर साझा करते रहते हैं। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर एक फोटो अपलोड की।
विज्ञापन
3 of 8
prateek yadav
- फोटो : अमर उजाला
इस फोटो के साथ प्रतीक यादव ने जो कैप्शन लिखा है वह बहुत ही मार्मिक है। पेशे से बिजनेसमैन प्रतीक यादव की इस फोटो पर कमेंट और लाइक की बाढ़ आ गई। वह फोटो दिनभर इंस्टाग्राम में ट्रेंड करती रही। इस फोटो पर लगभग 15000 लाइक आए।
4 of 8
prateek yadav
- फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम के कारण ही लोगों को पता चला था कि वह जानवरों से बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने एक कुत्ते की फोटो अपलोड कर लिखा था,'पेश है नानू । यह मेरा बेटा है और यही मेरी खुशी है। पास में सोई एक कुतिया के बारे में प्रतीक ने लिखा ये मेरी बेटी 'दुलारी' है'।
विज्ञापन
5 of 8
prateek yadav
- फोटो : instagram
गुरुवार को उन्होंने एक फोटो अपलोड किया जिसमें वो और उनके गोद में एक सफेद रंग का पिल्ला दिख रहा था। उन्होंने लिखा कि कुछ दिनों पहले देर रात जब मैं ऑफीस से घर लौट रहा था तो यह मुझे सड़क पर घायल अवस्था में दिखा था। इस दूसरे किसी कुत्ते ने नोच लिया था। इसके गर्दन पर से ब्लड निकल रहा था। इसकी जान जाने ही वाली थी।
विज्ञापन
6 of 8
prateek yadav
- फोटो : instagram
लोग आते जाते इसे देखकर नजरअंदाज कर रहे थे। इसकी हालत देख मुझे रोना आ रहा था। मैंने इस उठाया और जल्दी से अस्पताल ले गया। मैं भाग्यशाली था कि इसकी मौत से पहले अस्पताल पहुंच गया। इलाज के कुछ दिनों बाद यह बिल्कुल चंगा हो गया। उन्होंने इसी पिल्ले के साथ फोटो अपलोड की है। इस पिल्ले का नाम उन्होंने छुटकी रखा है। उनकी इस फोटो पर लोगों ने लिखा कि आप बहुत अच्छे इंसान हो।
विज्ञापन
7 of 8
प्रतीक यादव
- फोटो : amar ujala
हाल ही में प्रतीक पांच करोड़ के कार के कारण चर्चा में आए थे। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी लैम्बोर्गिनी कार का फोटो अपलोड कर लिखा था,'यह दुनिया की सबसे फेमस कार है। बता दें कि यह वही कार है जिसे चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने सपा सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया था।'
प्रतीक ने पिछले दिनों अपने फिटनेस का राज पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि शाकाहारी रहते हुए भी बॉडी बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अच्छी बॉडी के लिए मात्र एक घंटे की एक्सरसाइज पर्याप्त है। बताया कि वह 2003 से रोज एक्सरसाइज कर रहे हैं।