फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्तार अंसारी के करीबियों पर अब कसेगा पुलिस का शिकंजा, जौनपुर में तलाश तेज

Mon, 13 Jul 2020 11:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 6
विधायक मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
मछली माफिया रवींद्र निषाद के बाद पुलिस ने अब जौनपुर जिले में बाहुबली मुख्तार अंसारी के अन्य करीबियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए खुफिया इकाई को सक्रिय कर दिया गया है। पुराने राजनीतिक और कारोबारी संपर्कों को खंगाला जा रहा है। मुख्तार के संरक्षण में अवैध कारोबार कर करोड़ों की संपत्ति बनाने वालों की पहचान के बाद उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस का दावा है कि जल्द ही एक-दो नाम और सामने आएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
रविवार को रवींद्र निषाद की संपत्ति कुर्क करने पहुंची पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
पड़ोसी जिले गाजीपुर के निवासी मुख्तार अंसारी की धमक पूरे पूर्वांचल में रही है। खासतौर से मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर में उसके कई गुर्गे सक्रिय रहे हैं। कारोबारी लिहाज से भी बनारस के बाद जौनपुर बड़ी मंडी है। इस कारण भी मुख्तार और उसके गुर्गों की निगाह हमेशा से जौनपुर पर रही है।
विज्ञापन

3 of 6
मुन्ना बजरंगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्तार और मुन्ना बजरंगी के एक ही गिरोह से ताल्लुक रखने के कारण यहां मुख्तार की सीधी दखल तो नहीं थी, मगर उसके गुर्गे अपना काम करते रहते रहे हैं। जेल से बाहर रहने के दौरान कई व्यापारियों और प्रतिष्ठित लोगों से मुख्तार के लिए रंगदारी वसूलने की चर्चाएं खूब थीं। जेल में जाने के बाद भी गोपनीय ढंग से यह खेल चलता आ रहा है।

4 of 6
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
पुलिस की पूछताछ में भी यह स्पष्ट हो चुका है कि रवींद्र निषाद खुद मुख्तार के लिए रंगदारी वसूल करता था। हालांकि उसका दायरा मछली कारोबार और इससे संबंधित व्यवसाय तक ही ज्यादा था। कुछ गुर्गे प्रापर्टी के धंधे से जुड़े हुए हैं तो कुछ का काम सरकारी ठेकों को हासिल करना है। कारोबार में अड़ंगा लगाने वालों को वह डरा-धमका कर अपना काम बना लेते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मुख्तार अंसारी
मुख्तार के जेल में जाने के बाद इनकी सक्रियता कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन जुड़ाव बराबर बना हुआ है। अब ऐसे ही करीबियों को पुलिस तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों को चिह्नित भी किया जा चुका है। अब उनका विस्तृत ब्योरा जुटाया जा रहा है। वह कब से संपर्क में रहे हैं और किसी माध्यम से मुख्तार के लिए काम करते रहे हैं, इसका विवरण मिलते ही उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।
एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि रवींद्र निषाद मुख्तार का करीबी रहा है। उसने मुख्तार की शह पर ही करोड़ों की सपंत्ति अर्जित की थी। ऐसे कुछ अन्य लोग भी शहर और जिले में चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने चंद वर्षों में माफिया का संरक्षण पाकर अकूत संपत्ति बनाई है। अभी उनके बारे में प्रारंभिक सूचना मिली है। पूरा विवरण हासिल होते ही उन पर शिकंजा कसा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें