यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जिले में कभी डी नाइन गिरोह का काफी आतंक था, लेकिन गैंग के सरगना धर्मेंद्र सिंह, सुजीत बुढ़वा, आशीष चौबे और हरिकेश यादव को एक एक करके पुलिस मुठभेड़ में ठिकाने लगा चुकी है। अब यह गिरोह निष्क्रिय है लेकिन इसी गैंग से जुड़ा लालू यादव अभी भी फरार है। मुख्तार के करीबियों में संजय सागर, हाजी मुख्तार, राजन सिंह, रजनीश सिंह आदि पर पुलिस ने कार्रवाई की है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्तार अंसारी के विभिन्न करीबियों के कई गैंग के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा कई अन्य गैंगों पर भी प्रभावी शिकंजा कसा जा रहा है।