फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में सुबह कोहरा और दिन में खिली तेज धूप

Wed, 14 Dec 2016 03:38 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
pleasant weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय बाद वाराणसी में आज तेज धूप खिली और लोगों ने इस मौके का जमकर लुत्फ उठाया। पिछले कई दिनों से कोहरे और ठंड की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

काशी में सुबह कोहरा और दिन में खिली तेज धूप

2 of 6
weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस खुशनुमा मौसम का मजा लेने के लिए बड़ी संख्या लोगों ने घाटों का रुख किया। बुधवार को अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

काशी में सुबह कोहरा और दिन में खिली तेज धूप

3 of 6
pleasant weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
वहीं तमिलनाडु में टकराए वरदा तूफान का असर हवाओं के साथ यूपी में अगले दो दिन में पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के चलते गलन में इजाफा हो गया है।

काशी में सुबह कोहरा और दिन में खिली तेज धूप

4 of 6
pleasant weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई के कोआर्डिनेटर प्रो. आरएस सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। सुबह -शाम घने कोहरे की चादर छाएगी और दिन में धूप से थोड़ी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

काशी में सुबह कोहरा और दिन में खिली तेज धूप

5 of 6
pleasant weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नम हवाओं के भी सक्रिय होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में गिरावट और पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते ठंड और बढ़ सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी में सुबह कोहरा और दिन में खिली तेज धूप

6 of 6
pleasant weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के भू-भौतिकी विभाग के तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि आर्र्दता 91 प्रतिशत तक हो गई है। इससे रात को और सुबह घना कोहरा बने रहने का अनुमान है। दक्षिण से नमी लेकर हवाएं यूपी में प्रवेश कर सकती हैं। फिलहाल अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें