वेस्टर्न परिधानों में बनारसी बालाओं ने अपनी अदाओं से सावन की फुहारों को कभी हसीन बनाया तो कभी मदमस्त बना दिया। मौका था मिस इंडिया-एशिया पैसिफिक सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल के लिए चुनी गई बनारसी बाला के साथ रैंप पर उतरने का। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
Miss India-Asia Pacific beauty contest
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक स्टाइलिस परिधानों में चुनिंदा मॉडल एकल और समूहबद्ध होकर रैंप पर उतरीं। अलग-अलग कई राउंड में हुए अभ्यास शो में सुंदरियों ने ग्लैमरस पोज और एक्शन से उन पलों को यादगार बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
3 of 7
Miss India-Asia Pacific beauty contest
- फोटो : अमर उजाला
मिस इंडिया -एशिया पैसिफिक सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल के लिए चुनी गई डीरेका की पाखी सिंह के साथ रैंप पर उतरीं सुंदरियों ने अपनी दिलकश अदाओं से अभ्यास शो को दिलचस्प बना दिया। पाखी सिंह ने वेस्टर्न परिधानों में ड्यूब ड्रेस और शार्ट्स-टॉप में कई हिट शॉट दिए।
4 of 7
Miss India-Asia Pacific beauty contest
- फोटो : अमर उजाला
दिव्या ने भी एकल प्रदर्शन में अपनी अदाओं के साथ भाव-भंगिमाओं और पदचापों की बेजोड़ लोच दिखाई। रूप, सौंदर्य का जादू चला तो चलता गया। कोई किसी से कम नहीं। मॉडलों ने अपनी दिलकश अदाओं, सधी चालों और नाज -नखरों से एक -दूसरे को पछाड़कर अधिक से अधिक नंबर हासिल करने की कोशिश की।
विज्ञापन
5 of 7
Miss India-Asia Pacific beauty contest
- फोटो : अमर उजाला
छावनी क्षेत्र के डीश फैशन हाउस की गैलरी में शहर की मॉडलों ने दोपहर दो से शाम पांच बजे तक वेस्टर्न परिधानों के अलग-अलग राउंड में चार घंटे तक कैटवाक किया। इन मॉडलों में मिस इंडिया-एशिया पैसिफिक सौंदर्य प्रतियोगिता की फाइलिस्ट के अलावा सोनी सिंह, प्रिया सिंह, उर्वशी, पूजा, संपदा ने दिलकश अदाओं का जादू चलाया।
विज्ञापन
6 of 7
Miss India-Asia Pacific beauty contest
- फोटो : अमर उजाला
यह सभी मॉडल फैशन डिजाइनर दीपिका श्रीवास्तव के डिजाइन किए वन पीस, ट्यूब ट्रेसेज, स्रग्स, हॉट पैंट और टॉप में रैंप पर उतरी थीं। सौंदर्य प्रतियोगिता के अभ्यास शो में कोरियोग्राफर के तौर पर वात्सल्य सोसाइटी के निदेशक मिलन कुमार ने सुंदरियों की रूप -सज्जा के साथ ही उनके परिधानों का चयन किया।
Miss India-Asia Pacific beauty contest
- फोटो : अमर उजाला
रैंप पर एक्शन और अदाओं के साथ केश और हिल का भी कैटवाक के दौरान खास ख्याल रखा गया था। मिलन ने बताया कि बनारस में मॉडलिंग के क्षेत्र में नई संभावनाओं ने जन्म ले लिया है। जल्द ही इस शहर के कई मॉडल देश -दुनिया में अपने सौंदर्य का जलवा बिखेरेंगी।