UP News: मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद हर कोई मर्माहत है। पोस्टमार्टम हाउस पर जब गठरी से लाशें निकलीं तो कोहराम मच गया। 11 लोगों की माैके पर माैत हुई थी, वहीं 12वें शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
UP News: ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का घुमान भैसोड़ बलाय पहाड़ के पास बुधवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक अजीज खान (29) की भी बृहस्पतिवार की सुबह मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। वह बड़ा पुल वार्ड-15 राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। इसी के साथ हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
शिवा, वंदना और सोनल की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
बुधवार रात हादसे में बोलेरो सवार नौ की जलकर मौत गई थी। इसके अलावा स्विफ्ट कार चालक और ट्रक के खलासी की भी मौत हो गई थी। देर रात परिजनों ने शवों की शिनाख्त की। रात भर लोग पोस्टमार्टम हाउस पर आते रहे। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से 12 बजे तक 10 शव और दोपहर दो बजे के बाद बाकी दो शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
3 of 13
पीयूष, बीना और अजीज।
- फोटो : संवाद
बोलेरो में जलकर जान गंवाने वाले लोग : प्रियंका सिंह (42) पत्नी कमलेश सिंह निवासी सतना। कार्तिकेय सिंह (19) पुत्र कमलेश सिंह निवासी सतना। पीयूष सिंह (18) पुत्र प्रदीप निवासी नरैना हरगढ़ थाना जिगना। पंकज सिंह (40) पुत्र स्व. रामचंद्र निवासी नरैना हरगढ़ थाना जिगना। बीना सिंह (47) पत्नी प्रदीप सिंह निवासी नरैना हरगढ़ थाना जिगना। वंदना सिंह (43) पत्नी अरुण सिंह निवासी नरैना हरगढ़ थाना जिगना। शिवा सिंह (8) पुत्र अरुण सिंह निवासी नरैना हरगढ़ थाना जिगना। सोनल सिंह (9) पुत्री प्रदीप सिंह निवासी नरैना हरगढ़ थाना जिगना। चालक विष्णु सिंह (45) पुत्र ठिक्कर निवासी बहुती मय चकचौरा थाना जिगना।
4 of 13
विकास, जय प्रकाश और विष्णु सिंह।
- फोटो : संवाद
प्रियंका और कार्तिकेय को खींच लाई मौत
मुंडन के लिए बोलेरो चालक के साथ सात लोग मैहर गए थे। प्रदीप की बहन प्रियंका का विवाह मध्य प्रदेश के सतना त्योधरी में हुआ है। मुंडन संस्कार में शामिल होने प्रियंका अपने पुत्र कार्तिकेय के साथ पहुंची थी।
विज्ञापन
5 of 13
कार्तिकेय, पंकज और प्रियंका।
- फोटो : संवाद
मुंडन संस्कार के बाद गर्मी की छुट्टी के चलते प्रियंका ने पुत्र कार्तिकेय को नानी के घर चलने को कहा। परिवार में कुछ दिन बाद शादी थी। नानी के घर घूमने के साथ शादी में शामिल होने का मन बनाकर मां-पुत्र बोलेरो में सवार हुए। उनको क्या पता था कि हादसे में उनकी जान चली जाएगी। घटना के बाद लोग यही कहते रहे कि दोनों मां-पुत्र को मौत खींच लाई।
विज्ञापन
6 of 13
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रखी लाश।
- फोटो : संवाद
कई शवों की जल गई थी हड्डियां, सिर्फ कार्तिकेय के शरीर पर थे कपड़े
ड्रमंडगंज घाटी में हादसे में बोलेरो सवार नौ की जलकर मौत होने के बाद जब बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम किया तो अधिकांश शव जल चुके थे। कुछ शव जलने के कारण तो पांच फिट से घटकर डेढ़ फीट के रह गए थे। सिर्फ एक शव के शरीर पर कपड़ा था, बाकी की पहचान तो परिजनों ने जला हुआ चेहरा आदि देखकर किया।
विज्ञापन
7 of 13
हादसे के बाद तेज धमाके के साथ लगी आग।
- फोटो : संवाद
रात साढ़े आठ बजे के करीब बोलेरो में आग लगी तो लोगों ने बुझाने का प्रयास किया, असफल होने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लालगंज से फायर ब्रिगेड आने में घंटा भर का समय लग गया। तब तक बोलेरो जल गया था। फायर ब्रिगेड आने पर आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया, तब तक गाड़ी में फंसे लोग जल गए थे।
8 of 13
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बातचीत करते लोग।
- फोटो : संवाद
आग बुझने के बाद पुलिस ने वाहन के दरवाजे को तोड़कर अलग करने के जले हुए शवों को बाहर निकाला। सुबह जब शवों का पोस्टमार्टम शुरू हुआ तो गट्ठर में बंधे शव को निकाला गया। अधिकांश शव जलकर काले हो गए थे। हड्डियां तक जल गईं थी। सिर्फ कार्तिकेय के शरीर पर कपड़े थे, क्योंकि उसने निकलने का प्रयास किया था। शीशा तोड़कर वह बाहर आने का प्रयास किया पर बच नहीं सका। उसका बस पैर ज्यादा जला था। पीयूष का शव तो डेढ़ फीट हो रह गया था।
9 of 13
घर पर विलाप करतीं महिलाएं।
- फोटो : संवाद
बोलेरो सेकंडों में बन गई आग का गोला
ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार रात हादसा होने के चंद सेकेंड में बोलेरो आग का गोला बन गई। इस कारण बोलेरो सवारों को निकलने का मौका नहीं मिला। जिस कारण लोग आग की चपेट में आने से जल गए।
10 of 13
घाट पर जलीं चिताएं।
- फोटो : संवाद
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि चना लदे ट्रक चालक का ब्रेक फेल हो गया था। उसके चालक से बात की गई थी।
11 of 13
बोलेरो का इतना ही हिस्सा बचा है।
- फोटो : संवाद
इसके अलावा वहां अन्य चश्मदीद से पूछताछ की गई तो इसमें पता चला कि चना लदा ट्रक चालक ब्रेक फेल होने के बाद ट्रैक्टर में टक्कर मारने के बाद बोलेरो में साइड टक्कर मारने के बाद ट्रक से टकरा कर कार को टक्कर मारा।
12 of 13
दर्दनाक हादसे के बाद सड़क पर पड़े वाहन।
- फोटो : संवाद
हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा ट्रक के वाहनों को टक्कर मारने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण हुआ है। -अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बातचीत करते लोग।
- फोटो : संवाद
बीती रात रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में हुए दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों समेत 12 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ तभी से कार में सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे थे। फिर तेज धमाके के साथ स्विफ्ट कार और बोलेरो में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि जब तक हम लोग बचाने की कवायद शुरू करते तब तक कार में बैठे लोगों की चीखने की आवाजें थम गईं।