फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में चार सिलिंडर फटे: धधक उठी बस्ती...25 झोपड़ियां जलीं, पांच किमी दूर तक दिखा धुआं; देखें तस्वीरें

Fri, 24 Apr 2026 10:34 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आग लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग के लोग भी पहुंच गए थे। गलियों में होते हुए टीम पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे के बाद यह जानकारी सामने आई है कि यहां पश्चिम बंगाल के लोग रह रहे थे।
विज्ञापन
1 of 9
आग इतनी भयावह थी कि काफी देर तक अफरातफरी मची रही। - फोटो : संवाद
Varanasi News: नक्खीघाट क्षेत्र के भरतनगर में बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे खाली पड़ी जमीन पर बनी झुग्गी बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर करीब 25 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि यहां रहने वाले 70 से अधिक लोग अपने परिवारों के साथ पश्चिम बंगाल स्थित अपने गांव गए हुए थे, जिससे जनहानि नहीं हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
बड़े सिलिंडर बच गए, क्योंकि उनमें गैस नहीं थी। - फोटो : संवाद
आग के दौरान तीन से चार छोटे गैस सिलिंडर भी फट गए, जबकि छह सिलिंडर जले हुए मिले। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत और थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

3 of 9
माैके पर छानबीन करती टीम। - फोटो : संवाद
झोपड़ी में रहने वाले कासिम सेख, मुराद, बुद्धू सेख, जमाल, सेखू, सुक्खू सेख, हाबू, कउनरा सेख और फिरोज समेत अन्य लोगों ने बताया कि वे किशून और विशून यादव की खाली जमीन पर झोपड़ी बनाकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं। इनमें से कई परिवार पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। 

4 of 9
घंटों तक उठता रहा धुंआ। - फोटो : संवाद
आग की सूचना पर स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम पांच अग्निशमन वाहनों के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन संकरी गलियों के कारण दमकल को पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। ऐसे में एक छोटी फायर ब्रिगेड गाड़ी को अंदर भेजा गया, जिसने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में स्थानीय लोग भी जुटे रहे।
विज्ञापन

5 of 9
चार छोटे सिलिंडर फटे थे। - फोटो : संवाद
पांच किलोमीटर तक छाया काला धुआं : आग लगने के बाद करीब पांच किलोमीटर के दायरे में आसमान काले धुएं से भर गया। भदऊचुंगी से नदेसर तक लोगों ने धुआं देखा, जिससे दहशत फैल गई। नक्खीघाट के मौजाहाल इलाके में धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

6 of 9
गली में मची अफरातफरी। - फोटो : संवाद
करीब दो घंटे तक लोग मुंह पर गमछा और मास्क लगाकर रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, किशून और विशून यादव सगे भाई हैं और उनकी जमीन पर लंबे समय से बाहरी लोग झोपड़ियां बनाकर रह रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

7 of 9
आग पर पानी डालती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद
बीते साल चला था सत्यापन अभियान : नक्खीघाट क्षेत्र में झुग्गी बस्ती कब से है और यहां रहने वाले लोग कौन हैं, इसकी जांच की जाएगी। बीते साल पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसे लोगों का सत्यापन करने का प्रयास किया था कि झुग्गियों में कौन रह रहा है, वे कहां से आए हैं और कब से रह रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि एलआईयू के पास इसकी पूरी जानकारी थी या नहीं। 

8 of 9
तीन मंजिला मकान में लगी आग। - फोटो : संवाद
पूजा के दौरान लगी आग, घर का सामान जला
दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के अहिल्याबाई मोहल्ले में बृहस्पतिवार की दोपहर पूजा के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना दशाश्वमेध घाट के पास एक तीन मंजिला मकान में हुई, जहां पृथ्वी साहनी और गोपाल साहनी के घर में कपूर से आरती करते समय उठी लपटों ने कमरे में रखी पूजा सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैल गई, जिससे घर में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

9 of 9
घंटों तक चली आग बुझाने की मशक्कत। - फोटो : संवाद
आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण कुछ समय के लिए स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें