फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर का धरना रद्द, तो क्या सीएम योगी ने मान ली बात

Tue, 04 Jul 2017 02:25 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : demo pic
योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर अब सरकार खिलाफ 04 जुलाई को धरने पर नहीं बैंठेंगे। यह फैसला उन्होंने सोमवार को सीएम योगी से मुलाकात के बाद की। गाजीपुर डीएम पर कार्रवाई को लेकर वह धरने पर बैठने वाले थे। तो क्या सीएम योगी ने अपने नाराज मंत्री की बात मान ली है। जानने के लिए देखें आगे की स्लाइड्स...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : self
सोमवार को ओमप्रकाश राजभर ने सीएम से मुलाकात के बाद यह फैसला किया है। उनके इस फैसले के बाद यह चर्चा होने लगी है कि अब गाजीपुर डीएम हटाए जा सकते हैं।  गाजीपुर डीएम संजय कुमार खत्री से नाराज होकर दिव्यांग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन

3 of 6
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
उनकी मांग जब पूरी नहीं हुई तो उन्होंने 04 जुलाई को पार्टी (भासपा) के सदस्यों के धरने पर बैठने की बात कही थी। सोमवार को ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात सीएम योगी से हुई।  सीएम योगी को  उन्होंने  एक गोपनीय पत्र सौंपा। मुलाकात के बाद मीडिया मुखातिब ओमप्रकाश राजभर ने धरना रद्द करने का ऐलान कर दिया। 

4 of 6
मंत्र ओ
हालांकि मुख्यमंत्री की उनसे क्या बातें हुईं ये नहीं बताया। ओम प्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर ने बताया कि सीएम ने गाजीपुर डीएम के ट्रांसफर पर मुहर लगा दी है। साथ ही अब धरना भी स्थगित कर दिया गया  है। 
विज्ञापन

5 of 6
मंत्री ओम प्रकाश राजभर और गाजीपुर के डीएम - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक ,ओम प्रकाश राजभर को जो गोपनीय पत्र सौंपा है उसमें वहीं मांगे हैं जो वह पहले से करते रहे हैं। माना जा रहा है कि सीएम योगी ने उनकी मांगों पर सुनावाई करने का भरोसा जताया है। ओम प्रकाश राजभर इस बात से नाराज थे कि मंत्री होने के बाद भी गाजीपुर जिले में उनकी कोई नहीं सुनता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Om Prakash Rajbhar - फोटो : अमर उजाला
भासपा के सदस्यों की मांग पर कोई सुनवाई नहीं होती उन्हें उपे्क्षित किया जाता है। माना जा रहा है कि सीएम योगी से मुलाकात के बाद कुछ सकारात्मक फैसले सामने आएंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें