फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के पूर्व कुलपति लालजी सिंह का पूरा जीवन समाज को रहा समर्पित, उनकी कुछ यादगार तस्वीरें

Tue, 12 Dec 2017 08:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
bhu former vc lalji singh
बीएचयू के पूर्व कुलपति, देश के ख्यात वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. लालजी सिंह सोमवार की देर शाम मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी। लालजी सिंह का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित था। लालजी सिंह के बीएचयू के कार्यकाल के दौरान व उनके जीवन से जुड़ी कुछ यादगार झलकियां उनके व्यक्तित्व को बंया करती हैं। आगे की स्लाइड्स देखें...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
bhu former vc lalji singh
डॉ. लालजी सिंह की प्रारंभिक शिक्षा शेरवा इंटर कॉलेज प्रतापगंज में हुई। बीएचयू से परास्नातक करने के बाद बायो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विश्व में जौनपुर के साथ देश का नाम रोशन किया। उनके दोनों पुत्रों की प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा लंदन में हुई। बड़े बेटे अभिषेक हैदराबाद में अब्या कम्यूनिकेशन के स्टेट हेड हैं जबकि छोटे पुत्र प्रवीन यूके स्थित एडीनबर्ग यूनिवर्सिटी में जूनियर साइंटिस्ट हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
bhu former vc lalji singh
बीएचयू के पूर्व कुलपति डॉ. लालजी सिंह का अंतिम दम तक गांव से बेहद लगाव था। वह गांव के विकास और यहां के युवकों को दिशा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। ग्रामीण परिवेश में पल-बढ़ कर उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच ऊंचाइयां तय कीं, जो नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। कलवारी में जन्मे डॉ. सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा घर रहकर पूरी की। बीएचयू से बीएससी तथा एमएससी में गोल्ड मेडलिस्ट रहे।

 

4 of 7
bhu former vc lalji singh
1966 में जूलॉजी में जेआरएफ तथा सीआरएफ़ करने पर सीएसआईआर ने 1972 में साईटो जेनेटिक क्षेत्र में पुरस्कृत किया। दो साल तक सांप के जहर पर शोध के बाद बीएचयू में एसोसिएट प्रोफेसर रहे। इसके बाद कोलकाता यूनिवर्सिटी में पूल आफिसर बनाए गए। यूके स्थित एडनबर्ग यूनिवर्सिटी में 1977 से 1987 तक वैज्ञानिक के रूप में डीएनए फिंगर प्रिंट पर शोध किया। 
विज्ञापन

5 of 7
bhu former vc lalji singh
इंटरनेशनल एकेडमी की ओर से 1974 में उन्हें मेडल फार यंग साइंटिस्ट मिला। वैसे तो उन्हें मिलने वाले सम्मान, उपाधियां और पुरस्कार बहुत हैं लेकिन कुछ महत्वपूर्ण पुरस्कारों पर गौर करें तो भारत सरकार ने शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उनको पद्मश्री से नवाजा। रेन बैक्सी एवार्ड, सनआफ स्वायल, भटनागर फेलोशिप के साथ कई विश्वविद्यालयों ने डीलिट् की उपाधि दी। 

 
विज्ञापन

6 of 7
bhu former vc lalji singh
देश प्रेम के जज्बे के चलते डॉ. सिंह यूके से मिलने वाले अच्छे वेतन भत्ते को ठुकराकर अपने देश आ गए और हैदराबाद में पहले सेंटर फॉर डीएनए फिंगर प्रिंटिंग एंड डाइग्नास्टिक्स (सीडीएफडी) और बाद में सेंटर फॉर सेलुलर मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) में निदेशक के रूप में बेहतर सेवाएं दीं। जन्माष्टमी के दिन वर्ष 2014 में बीएचयू के कुलपति का कार्यभार संभाला। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bhu former vc lalji singh
गांव के प्रति लगाव के चलते उन्होंने कलवारी में 2001 में राहुल पीजी कॉलेज, 2004 में उच्च कोटि की सुविधाओं से लैस जीनोम फाउंडेशन की स्थापना की। पूर्व कुलपति डॉ. लालजी का जीवन समाज के लिए समर्पित था। परिवार के सदस्य हों या रिश्तेदार, उनके सुख-दुख के आगे उन्होंने कभी अपनी परवाह नहीं की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें