भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार रविकिशन अमेरिका से भारत लौट आए हैं और बनारस में एक हिंदी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। रविकिशन का 'अमेरिकी लुक' सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आगे की स्लाइड में देखें रविकिशन के अमेरिका दौरे की दिलकश तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी के साथ बालीवुड में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले मेगास्टार रविकिशन दो खास मकसद से अमेरिका गए थे। उनका पहला मकसद था अपने परिवार को समय देना वहीं दूसरा मकसद था एक तेलगू फिल्म लाई की शूटिंग करना।
विज्ञापन
3 of 6
ravi kishan
- फोटो : facebook
इन दोनों ही मकसद में रविकिशन सफल रहे। उन्होंने लॉस वेगस, कैलिफोर्निया, शिकागो, हॉलीवुड, लॉस एंजिलिस में परिवार के साथ जमकर मस्ती की। साथ ही में लाई की शूटिंग भी की। इस बीच अनुराग कश्यप की फिल्म 'मुक्केबाज' की शूटिंग के लिए उन्हें भारत वापस लौटना पड़ा है।
4 of 6
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
रविकिशन मुक्केबाज की शूटिंग के लिए करीब 20 घंटे की यात्रा के बाद सीधे घाटों के शहर बनारस पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मुक्केबाज की शूटिंग शुरु भी कर दी है। सूत्रों की मानें तो वह इस फिल्म में वह एक बॉक्सर बने हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
मुक्केबाज का प्रदर्शन वेनिस फिल्म फेस्टिवल में किया जाना है। इसलिए अनुराग कश्यप पिछले कई दिनों से बनारस के घाटों पर इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अब रविकिशन भी अपने हिस्से की शूटिंग के लिए बनारस पहुंच गए हैं।
बनारस पहुंचे रविकिशन ने कहा कि जब भी मैं बनारस आता हूं तो यहां की मस्ती पूरी तरह से डूब जाता हूं। मैं भोलेनाथ का भक्त हूं और उनकी नगरी में आकर में बहुत अच्छा लगता है। मुक्केबाज की शूटिंग के बाद एक बार फिर रविकिशन अमेरिका लौट जाएंगे और लाई की शूटिंग पूरा करेंगे।