फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनावः मेयर पद के प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए जोश के साथ निकाला जुलूस

Wed, 08 Nov 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में मंगलवार को नगर निकाय के चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन था। शहर से मेयर पद के ल‌िए खड़े सभी उम्मीदवारों ने बड़े जोश के साथ नामांकन कराया। भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा सहित सभी दलों के प्रत्याशियों ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की मेयर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल महापुरुषों को नमन करते हुए लंबे जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचीं। ढोल-नगाड़े की थाप के साथ कार्यकर्ता नाचते-थिरकते जुलूस के आगे चल रहे थे। तकरीबन चार सौ मीटर लंबे नामांकन जुलूस में पैदल, दो पहिया और चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता-नेता चल रहे थे। पहले सिगरा स्थित बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ नामांकन जुलूस शुरू हुआ। 
विज्ञापन

3 of 9
नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राज्य मंत्री एवं शिवपुर विधायक अनिल राजभर की अगुवाई में जुलूस आगे बढ़ा। एक गाड़ी पर प्रत्याशी तो दूसरी गाड़ी पर मंत्री के अलावा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व महापौर राम गोपाल मोहले और कौशलेंद्र सिंह, पूर्व विधायक श्यामदेव रायचौधरी, एमएलसी केदारनाथ सिंह रहे। राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य की देखरेख में मलदहिया चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर मृदुला ने माल्यार्पण किया। 

4 of 9
नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
यहां से जुलूस अंधरापुल होते हुए मिंट हाउस तिराहा पहुंचा। यहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विधायक रवींद्र जायसवाल, अवधेश सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी सहित कई नेता मौजूद रहे। नामांकन जुलूस जब घौसाबाद पहुंचा तो वहां पहले से सपा नेता कुर्सी लगाए बैठे थे। यहां दोनों पार्टियों के नेताओं का आमना-सामना हुआ तो सबने एक-दूसरे को नमस्कार किया।
 
विज्ञापन

5 of 9
नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
नामांकन के दौरान जिला मुख्यालय पर कांग्रेस और भाजपा नेता मिले तो दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे को नमस्कार कर हाल-चाल पूछा। कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्याशी शालिनी यादव ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने नामांकन जुलूस की शुरुआत की। जुलूस में कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ महापौर पद की प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करते चल रहे थे। 
विज्ञापन

6 of 9
नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, फ्रंटल संगठन, प्रकोष्ठ एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी शालिनी यादव ने अपने श्वसुर और राज्यसभा के पूर्व उपसभापति श्यामलाल यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। जुलूस में पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी, पूर्व विधायक कैलाश टंडन, ललितेशपति त्रिपाठी, अजय राय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। 
 
विज्ञापन

7 of 9
नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
सपा ने मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के नामांकन जुलूस में शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत का अहसास कराया। जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने पदाधिकारियों और सदस्यों को संदेश भेजकर सुबह दस बजे मौलवी बाग में प्रत्याशी साधना गुप्ता के घर बुलाया था। प्रदेश नेतृत्व से भी सख्त निर्देश था कि नेता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर नामांकन कराएं। 

8 of 9
नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मेयर के लिए कुल 12 लोगों ने दावेदारी की थी। हालांकि सभी जिम्मेदार पदाधिकारी जुलूस में शामिल दिखे। जुलूस में पूर्व विधायक महेंद्र पटेल, पूर्व दर्जाप्राप्त मंत्री केपी यादव, मनोज राय धूपचंडी, जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल आदि शामिल थे। निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की मेयर प्रत्याशी सुधा चौरसिया ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ नामांकन जुलूस का आगाज किया। 
विज्ञापन

9 of 9
नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
ढोल नगाड़ों के साथ ही बसपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी स्थित अंबेडकर प्रतिमा से नामांकन स्थल के लिए प्रस्थान किया। निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। मायावती जिंदाबाद, काशीराम अमर रहे के नारों के साथ बसपा कार्यकर्ताओं ने मेयर प्रत्याशी सुधा चौरसिया के पक्ष में भी नारेबाजी की। इस दौरान बसपा के राज्यसभा सांसद मुनकाद अली समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें