अगर आप रेल यात्रा पर निकलने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। यात्रा पर निकलने से पहले एक बार रेलवे की समय सारणी जरूर जांच लें। एक नवंबर से रेलवे नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें खबर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
इंडियन रेलवे
- फोटो : SELF
पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को अब नए समय सारणी से चलाएगा। इसमें शिवगंगा सहित कई ट्रेनें शामिल हैं। वहीं कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला है। रेलवे यह व्यवस्था एक नवंबर से लागू करने जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
Mughalsarai railway station
अब मंडुवाडीह-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस मंडुवाडीह से अब शाम को 7.40 बजे से चलेगी। पहले शिवगंगा का प्रस्थान शाम 7.35 पर होता था। वहीं छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी छपरा से सुबह 7.30 बजे, गाजीपुर सिटी-वाराणसी डेमू गाड़ी गाजीपुर सिटी से सुबह 8.05 बजे चलेगी।
4 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
गाजीपुर सिटी से आंनद विहार टर्मिनल सुहेलदेव एक्सप्रेस शाम 5.20 बजे चलेगी। गाजीपुर सिटी से कोलकाता एक्सप्रेस दिन में 2.40 बजे और छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस सुबह 7.10 बजे रवाना होगी।
इसमें बांद्रा टर्मिनल से गाजीपुर सिटी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस, आनंद विहार से गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस साप्ताहिक, आनंद विहार टर्मिनल से गाजीपुर सिटी, बलिया साप्ताहिक एक्सप्रेस का समय बदला गया है।