मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का बाबतपुर एयरपोर्ट पर डमरू वादन के साथ स्वागत किया गया। यहां मंत्रियों के साथ ही अधिकारियों ने भी पीएम की अगवानी की। कमिश्नर और डीएम ने पीएम का स्वागत किया।
रामनगर की मशहूर लस्सी का स्वाद चखेंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम रामनगर की मशहूर लस्सी का स्वाद चखेंगे। द्वारिका लस्सी के अधिष्ठाता द्वारिका मांझी पहलवान ने बताया की अतिथियों के लिए लस्सी भेजी जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री का काफिला शिवपुर के गिलट बाजार तिराहे से शहर की तरफ रवाना हुई।
छह स्थानों पर किया गया स्वागत
माॅरीशस के पीएम का स्वागत छह स्थानों पर किया गया। प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से होटल ताज के लिए रवाना हुए। मंगारी चौराहा, जयपुरिया स्कूल के पास, गिलट बाजार चौराहा, भोजूबीर चौराहा, कचहरी के आंबेडकर चौराहा और होटल ताज के पास स्वागत किया गया।
पीएम के आगमन को लेकर शिवपुर के गिलट बाजार तिराहे पर ट्रैफिक जीरो किया गया।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री शाम 6:18 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मंत्री सुरेश खन्ना ने अगवानी की।
मॉरीशस के पीएम के आगमन के पूर्व पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह और जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने एयरपोर्ट मेन गेट के बाहर कार्यकर्ताओं संग जायजा लिया।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व स्वागत के लिए शहर में तरना बाईपास सुद्धिपुर में हाथ में तिरंगा लिए श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम संस्कृत महाविद्यालय के बटुक खड़े हुए हैं।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के काशी दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के स्वागत को लेकर मौके पर पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला महामंत्री जेपी दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, जिलामंत्री किसान मोर्चा रविशंकर मिश्रा (रवि), अतुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।
प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व बाबतपुर एयरपोर्ट पर मंत्री पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मंत्री सुरेश खन्ना एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं।
शिवपुर के गिलट बाजार तिराहे पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व लिल्ली घोड़ी धोबिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई। साथ ही स्कूल के बच्चे हाथ में तिरंगा लिए हुए स्वागत के लिए खड़े होकर जयकारा लगा रहे हैं।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व एयरपोर्ट मेन गेट से स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत के लिए मानव श्रृंखला बनाया गया।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के आगमन के पूर्व गिलट बाजार तिराहा शिवपुर मे स्वागत के लिए कलाकारों ने लिल्ली घोड़ी धोबिया नृत्य किया।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम काशी आ रहे हैं। पीएम के स्वागत में चौराहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जा रही है। कचहरी के आंबेडकर चौक पर अयोध्या से आईं कलाकारों ने लोक नृत्य किया। वहीं एयरपोर्ट पर कलाकारों ने डमरू वादन कर लोगों का मन मोह लिया।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम बुधवार की शाम करीब छह बजे तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। साथ ही मेन गेट से लेकर शहर तक पीएम के स्वागत में कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। एयरपोर्ट मेन गेट पर भाजपा कार्यकर्ता कतारबद्ध होकर ढोल-नगाड़ों और हाथों में भारत व मॉरीशस का झंडा लिए स्वागत किया।